scriptलोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ‘ऑपरेशन लोटस’, महेंद्रजीत सिंह मालवीया समेत इन Congress दिग्गजों की BJP में होगी एंट्री! | BJP Operation Lotus in Rajasthan Congress leader Mahendrajeet Singh Malviya to join BJP | Patrika News
जयपुर

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ‘ऑपरेशन लोटस’, महेंद्रजीत सिंह मालवीया समेत इन Congress दिग्गजों की BJP में होगी एंट्री!

Rajasthan Politics BJP V/s Congress : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं और चुनाव से पहले दल बदल सकते हैं।

जयपुरFeb 16, 2024 / 11:23 am

Nakul Devarshi

BJP Operation Lotus in Rajasthan Congress leader Mahendrajeet Singh Malviya to join BJP

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री समेत 2 नेता भाजपा में होंगे शामिल!

दिल्ली में जॉइनिंग की तैयारी
मालवीया सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर जयपुर से लेकर दिल्ली तक में हलचलें तेज़ हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा मुख्यालय दिल्ली में राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को एक प्रेस वार्ता बुलाकर पार्टी में शामिल करवाए जाने की औपचारिकताएं होंगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रह सकते हैं। मुख्यमंत्री आज वैसे भी भाजपा के कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

इन सीनियर नेताओं के नाम भी चर्चा में
महेंद्र जीत सिंह मालवीया के अलावा जिन अन्य सीनियर कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें ज़बरदस्त तरीके से लग रहीं हैं, उनमें पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, उदयलाल आंजना और वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं और चुनाव से पहले दल बदल सकते हैं।

… तो भाजपा उम्मीदवार होंगे मालवीय!
सूत्रों के अनुसार अगर महेंद्रजीत सिंह मालवीया की भाजपा में एंट्री होती है, तो उन्हें विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। ऐसे में भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट थमाकर चुनाव मैदान में उतार सकती है।

क्या नाराज़ हैं मालवीया ?- ये माने जा रहे बड़े कारण
- राजस्थान विधानसभा में सबसे सीनियर नेताओं में होने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज़गी
- राज्य सभा चुनाव में ‘बाहरी’ सोनिया गांधी को उम्मीदवार बनाये जाने से नाराज़ थे। वे सोनिया गांधी के नामांकन भरने के दौरान जयपुर में हाज़िर रहने के निर्देशों के बाद भी नहीं पहुंचे थे। मालवीया को आदिवासी अंचल के प्रतिनिधित्व के साथ खुद राज्य सभा जाने की चाह भी बताई गई है।
[typography_font:14pt;” >- सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आला कमान पिछले कुछ दिनों से उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहा था। सीडब्ल्यूसी सदस्य होने के बाद भी तवज्जो नहीं मिलने से नाराज़गी बढ़ी हुई थी।

Hindi News / Jaipur / लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ‘ऑपरेशन लोटस’, महेंद्रजीत सिंह मालवीया समेत इन Congress दिग्गजों की BJP में होगी एंट्री!

ट्रेंडिंग वीडियो