scriptAaj Ka Rashifal 18 August : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य | Aaj Ka Rashifal 18 August: Know what your fortune says today | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal 18 August : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

जयपुरAug 17, 2023 / 07:32 pm

Shipra Gupta

rashifal.png

,,,,

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
mukesh.jpg
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 9 और भाग्यांक 6 है। आज के दिन में उत्साह और उग्रता दोनों की उर्जा विद्यमान रहेगी। इसके साथ में कला और कूटनीति से जुड़ी उर्जा भी आसानी से उपलब्ध रहेगी। धन की आकांक्षा से किए गए कार्यों में त्वरित धन आदान-प्रदान होने की संभावना भी है। आपको अपने कार्यों को पूरी तन्मयता स्थिरता शांत भाव से करने की आवश्यकता रहेगी। कला और कूटनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन धन के साथ प्रतिष्ठा दिन आने वाला भी प्रतीत होता है।
टैरोकार्ड में आज का कार्ड द मैजिशियन के साथ नाइन ऑफ स्वार्डस हैं। आज के दिन पूरी शक्ति और इरादों की दृढ़ता के साथ अपने पूर्व संकल्पित कार्यों के परिणाम अपने पक्ष में लेने के लिए पूरी ऊर्जा लगाना और विरोधियों को उनकी सही जगह दिखाते हुए आगे बढ़ने का दिन है। टैरोकार्ड संदेश देते हैं की आज अपने कार्यों को करते समय डबल माइंड ना हो। पूरी ऊर्जा से अगर आप कार्य करेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में रहने की अच्छी संभावना है।

वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज कार्यस्थल पर कार्य के अधिक दबाव के कारण आपसी व्यवहार में थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। उच्च अधिकारी किसी विशेष प्रयोजन से समय बाद और परिणामदायक कार्यों के लिए दबाव बनाने की कोशिश करें उन्हें अपोज करना और अरगुमेंट करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
मूनसाइन के अनुसार यह सभी लोग जो आनंद और उत्साह में आज का दिन बिताना चाहते हैं उनके लिए बेहद सकारात्मक ऊर्जा आज उपलब्ध है। साथी को सही प्रपोजल का इंतजार है सही तरीके से बनाई गई आपकी योजना एक अच्छा समय बिताने में मददगार साबित हो सकती है। घुमा फिरा कर बात करने की अपेक्षा सीधी बात करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
कैसा रहेगा साप्हिक नौकरीपेशा राशिफल

नौकरी पेशा लोगों के लिए आने वाला सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। उच्चाधिकारी तनाव देने की की कोशिश करेंगे और कार्य की धीमी प्रगति से विशेष दबाव बन सकता है। सप्ताह के मध्य में स्थितियां कुछ अनुकूल होंगी। सप्ताह का अंत तकनीकी की मदद से विशेष परिणामदायक हो सकता है।
आपका सवाल

प्रश्न: मूलांक 9 वाले व्यक्तियों को नौकरी या कारोबार में किस तरह की तरक्की मिल सकती है?

उत्तर: मूलांक 9 वाले लोग बेहद परिश्रमी इरादों के दृढ़ आक्रामक और तेज गति से फैसले लेने वाले स्पष्ट वक्ता और परिस्थितियों को जल्दी समझ करके उन पर नियंत्रण स्थापित करने की कला में निपुण लोग होते हैं। ऐसे में जहां भी शीघ्र परिणाम और नियंत्रण वादी व्यवस्था अनुशासन की अनुपालना शारीरिक श्रम से मिलने वाले परिणाम और विश्वास पात्र लोगों की आवश्यकता होती है। मूलांक 9 वाले लोग इस जिम्मेदारी को सबसे बेहतर ढंग से निभाते हैं। मूलांक 9 वाले कृषि से संबंधित क्षेत्र में भूमि भवन निर्माण और बेचान संबंधी कार्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्किल मैनेजमेंट सर्जन पुलिस सेना में अनुशासन के साथ कार्य करने वाले सभी तरह के प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले अग्निशमन आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेष योग्यता के साथ कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले लोग अगर अपने स्वभाव में थोड़ी मधुरता और सहनशीलता को बढ़ा ले तो बहुत बड़ी सफलता अपने जीवन में प्राप्त कर सकते हैं। सभी प्रकार के खेलों में वे बड़ी उम्र होने तक सहज रूप से खिलाड़ी के रूप में या कोच के रूप में सफल होते हुए देखे गए हैं। वह एक अनुशासन प्रिय शिक्षक के रूप में भी भी अच्छे परिणाम देने की स्थिति में रहते हैं।
shyam_narayan.jpg
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष- धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाए चल रही है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
वृषभ- लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। अंहकार से नुकसान हो सकता है।

मिथुन- कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।


कर्क- असमंजस की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। ज्लदबाजी की जगह शांति से फैसले लें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह- आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाए। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या- फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार है। पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला- अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करे और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।
वृश्चिक- व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे। समय अच्छे बुरे की पहचान कराने वाला है। आजीविका के लिए यात्रा होगी। संचित धन का उपयोग होगा। भूमि भवन संबंधित अनुबंध संभव है।
धनु- मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। माता—पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यो में आ रहे बार —बार के अवरोध से परेशान होंगे। न्याय पक्ष अनुकूल होगा।
मकर- दिन की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी। स्वास्थय में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यपार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संपति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहें।
कुम्भ- दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद सम्भव है। शांति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पुरे होंगे।


मीन- अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। अनजाने में हुई गलती से दुःख होगा। लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।
ghanshyam.jpg
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु. मास: मुहर्रम-30
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं हैं। द्वितीया भद्रा संज्ञक तिथि रात्रि 08-02 बजे तक, तदन्तर तृतीया जया संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। द्वितीया तिथि में राजकीय कार्य, विवाहादि मांगलिक कार्य, वास्तु, कंकण, भूषण, यज्ञोपवीत व प्रतिष्ठादिक आदि कार्य शुभ होते हैं, पर शुक्रास्त में शुभ व मांगलिक कार्य कुछ भी नहीं करने चाहिए।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-54 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत दोपहर 12-31 बजे से दोपहर बाद 02-08 तक शुभ तथा सायं 05-21 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-05 बजे से दोपहर 12-56 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर चन्द्र स्थिति के अनुसार पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा अन्तरात 05-41 बजे तक सिंह राशि में व इसके बाद कन्या राशि में होगा।

kundali_18.jpg
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 10-57 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी ‘‘धु्रव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में यथाआवश्यक बन्धन, कठिन, क्रूर, कारीगरी, कूट-कपट के कार्य और सगाई-सम्बन्धी आदि विषयक कार्य करने योग्य है।
योग: शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 08-27 बजे तक, तदन्तर सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग व राजयोग नामक शुभ योग सूर्योदय से रात्रि 10-57 बजे तक है।
करण : बालव नामकरण प्रात: 06-49 बजे तक, तदुपरान्त कौलव व तैतिलादि करण क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज नवीन चन्द्र के दर्शन उ.मुहूर्त उत्तर शृंगोन्नत होंगे। आज सिंजारा (तीज का), जीवन्तिका पूजन आदि व्रतोत्सव है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (टा, टी, टू, टे, टो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रात: 05-41 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि सिंह व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या है। सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य देव व कन्या राशि के स्वामी बुध हैं।

Hindi News/ Jaipur / Aaj Ka Rashifal 18 August : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

ट्रेंडिंग वीडियो