scriptबुजुर्ग महिला पांच दिन तक दर-दर तक भटकती रही, बेटे ने इस हाल में मां को छोड़ा… | elderly woman kept wandering from door to door for five days | Patrika News
जगदलपुर

बुजुर्ग महिला पांच दिन तक दर-दर तक भटकती रही, बेटे ने इस हाल में मां को छोड़ा…

CG News : संतोषी वार्ड के पास बीते पांच दिन से एक बुजुर्ग महिला बेआसरा भटक रही थीं। इस महिला को दो बाइक सवार यहां छोड़ गए थे।

जगदलपुरDec 24, 2023 / 03:40 pm

Kanakdurga jha

bujurg_mahila.jpg
Jagdalpur News : संतोषी वार्ड के पास बीते पांच दिन से एक बुजुर्ग महिला बेआसरा भटक रही थीं। इस महिला को दो बाइक सवार यहां छोड़ गए थे। कड़ाके की ठंड व शरीर में आई चोट की वजह से यह बेसुध सी भटक रही थी। इसकी जानकारी जागरुक नागरिकों ने आरफा फाउंउेशन व समाजसेवी महफूजा हुसैन व उनके वालंटियर्स को दी। वे अपने सहयोगी एकांश राव के साथ संतोषी वार्ड पहुंची व उस महिला की सुध ली।
यह भी पढ़ें

Share Market : ट्रेडर्स के लिए न्यू ईयर में अच्छी खबर, ऐसे इन्वेस्टमेंट करने से होगा बड़ा मुनाफा.. जानिए पूरी डिटेल्स



उसकी हालत को देखते हुए उन्होंने उसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल में दाखिल किया। तीन से चार दिन तक कोई हितैषी नहीं आने की वजह से वे शनिवार को उन्हें लेकर धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज पहुंची। यहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रेडक्रास के अलेक्जेंडर चेरियन ने इनके रहवास का प्रबंध वहां करवाया। फिलहाल महिला के परिजन की तलाश की जा रही है। महफूजा ने बताया कि शहर में छह से सात अन्य लोग इधर उधर भटक रहे हैं। इनकी पतासाजी संस्था कर रही है।

Hindi News/ Jagdalpur / बुजुर्ग महिला पांच दिन तक दर-दर तक भटकती रही, बेटे ने इस हाल में मां को छोड़ा…

ट्रेंडिंग वीडियो