scriptCCPL 2024: स्पीड बॉलिंग से फेमस हुए बस्तर के ये खिलाड़ी, अब मिलेंगे बड़े मौके… | CCPL 2024: Bastar players famous for speed bowling | Patrika News
जगदलपुर

CCPL 2024: स्पीड बॉलिंग से फेमस हुए बस्तर के ये खिलाड़ी, अब मिलेंगे बड़े मौके…

CCPL 2024: बस्तर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। आने वाले दिनों में अब यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

जगदलपुरJun 25, 2024 / 06:16 pm

Kanakdurga jha

CCPL 2024
CCPL 2024: आईपीएल की तर्ज पर हो रहे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में बस्तर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। आने वाले दिनों में अब यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
मालूम हो कि बस्तर से तीन खिलाडिय़ों का इस प्रतियोगिता में सलेक्शन हुआ था। इसमें तीनों ही खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कम उम्र के रूद्र ने जहां अपनी बॉलिंग स्पीड (CCPL 2024) से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं सौरभ ने भी प्रतियोगिता में 9 विकेट झटके। इसी तरह अनस ने भी ऑल राउंडर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें

CCPL Final 2024: IPL में धमाल मचाने वाले शशांक क्या जीत पाएंगे ट्रॉफी, रायपुर रायनोज से होगी खिताबी भिड़ंत

CCPL 2024: तीन लोगों को मिली जगह, दिखाया दमखम

बस्तर से इस प्रतियोगिता में सिर्फ तीन खिलाडिय़ों का सलेक्शन हुआ था। अच्छी बात यह रही कि तीनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें से रूद्र की टीम बिलासपुर बुल्स ने तो प्रतियोगिता की उपविजेता रही। टीम के यहां तक के सफर में रूद्र की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपने पूरे प्रतियागिता में 7 विकेट झटके। इसी तरह अनस ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी भूमिका फिनिशर के रूप में थी। वहीं सौरभ ने सबसे अधिक 9 विकेट झटके।

Hindi News/ Jagdalpur / CCPL 2024: स्पीड बॉलिंग से फेमस हुए बस्तर के ये खिलाड़ी, अब मिलेंगे बड़े मौके…

ट्रेंडिंग वीडियो