तीन फरवरी के बाद आएगा एक और विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य से लेकर राजस्थान तक एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक लगभग 12 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम अभी भी बना हुआ है। तीन फरवरी के बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की सम्भावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवा का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।गुरुवार को यह 12.6 डिग्री से बढ़कर 13.2 डिग्री हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। यह 24.9 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से दो डिग्री अधिक था।