scriptMP tribal Death : करंट लगे युवक को लेकर दौड़े, खटिया पर ढोया, नहीं बची जान | MP tribal boy Death after electric current | Patrika News
जबलपुर

MP tribal Death : करंट लगे युवक को लेकर दौड़े, खटिया पर ढोया, नहीं बची जान

MP tribal Death : करंट लगे युवक को लेकर दौड़े, खटिया पर ढोया, नहीं बची जान, एंबुलेंस नहीं मिली, फिर मौत की टांगा टोली

जबलपुरAug 13, 2024 / 02:52 pm

Lalit kostha

MP tribal Death

MP tribal Death

MP tribal Death : करंट लगने से गंभीर घायल आदिवासी युवक को एम्बुलेंस नहीं मिली। सड़क नहीं होने से लोग युवक को उठाकर आधा किलोमीटर की दौड़ लगाई, फिर खटिया पर टांगकर मुख्य सड़क तक लेकर गए। किसी तरह वाहन मिला तो अस्पताल पहुंचते-पहुंचते युवक की मौत हो गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश है, उनका कहना है कि यह अकेला मामला नहीं है, हादसे से लेकर महिलाओं के प्रसव के लिए इसी तरह का संघर्ष करना पड़ता है।

MP tribal Death : एंबुलेंस नहीं मिली, फिर मौत की टांगा टोली

MP tribal Death : घर की बिजली ठीक करते लगा करंट

मामला शहपुरा तहसील के सालीवाड़ा के बिरहोला टोला का है। यहां के रहने वाले मचल सिंह ठाकुर(36) को घर की बिजली ठीक करते समय करंट लग गया। उसे देखकर पत्नी दौड़ी और हटाने का प्रयास किया तो उसे भी जमकर झटके लगे और दूर जा गिरी। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़कर आए और युवक को कमरे से बाहर निकाला। एम्बुलेंस बुलाने के लिए 108 पर कॉल किया तो पहुंचने में एक घंटे लगने की बात कही गई।

MP tribal Death : जान बचाने आधा किलोमीटर लगाई दौड़

लोगों ने जान बचाने के लिए युवक को हाथ-पैर से पकड़कर आधा किलोमीटर की दौड़ लगाई। रास्ते में एक घर से खटिया उठाई और उसमें मचल को रखकर मुख्य मार्ग तक लेकर आए। पास के ही गांव के लोडिंग वाहन चालक को दया आई तो वह मरणासन्न हालत में मचल को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचा। पर तब तक देर हो चुकी थी। मचल ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी अंजू सिंह को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

MP tribal Death : आंखों के सामने भाई की निकली जान

इस घटना से सदमे में डूबे मचल के भाई पवन ने कहा कि आंखों के सामने भाई की जान को जाते देखा पर कुछ नहीं कर सके। उसने बताया कि उसके गांव तक सड़क नहीं है। बरसात तो आफत बनकर आती है, बाकी समय भी पैदल ही घर पहुंचना पड़ता है। अगर कोई गंभीर हालत में हो ऐसे ही कंधे पर टांगकर ले जाना पड़ता है। गर्भवतियों के लिए भी ऐसा ही है। दुखी होते हुए उसने कहा कि उन लोगों की किस्मत ही खराब है। आश्वासन तो मिलता है पर सडक़ नहीं बनती।

MP tribal Death : फिर मिला आश्वासन

आदिवासी युवक की करंट लगने से मौत का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराएंगे। सड़क का निर्माण क्यों नहीं हुआ, इसका पता लगाया जाएगा। जनपद पंचायत सीईओ से भी जानकारी ली जाएगी। शासन के नियमों के तहत मृतक को आवश्यक सहायता दी जाएगी।
  • नदीमा शीरी, एसडीएम शहपुरा

Hindi News/ Jabalpur / MP tribal Death : करंट लगे युवक को लेकर दौड़े, खटिया पर ढोया, नहीं बची जान

ट्रेंडिंग वीडियो