#Negligence दो साल से पर्यटन विभाग जिला प्रशासन से मांग रहा बरगी के टापू
![bargi_01.jpg](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/03/09/bargi_01_8764487-m.jpg)
इन जगह पर हो सकता है विकास
बरगी डैम बैक वॉटर में हरवंशपुरा नाम का आइलैंड है। इसका रकबा 9 हेक्टेयर है। दूसरा मगरदा आईलैंड है। इसका क्षेत्रफल 7 हेक्टेयर है। वहीं तीसरा आइलैंड छोटी पायली है। इसका क्षेत्रफल 0.090 हेक्टेयर है। इन तीनों जगहों को पर्यटन की गतिविधियों के लिए मध्यप्रदेश पयर्टन विभाग मांग रहा है। इसके अलावा ग्राम पौंड़ी, मूलडोंगरी और मनेरीमाल तथा हरदुली में भी जगह हैं।
ये है मामला
बरगी के बैक वॉटर क्षेत्र में ऐसे टापू (आइलैंड) हैं जिनका आकार काफी बड़ा है। प्रकृति ने इन्हें संवारा है। यहां कई प्रजातियों के पक्षी कलरव करते हैं। यह ऐसी जगह हैं जहां पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। पर्यटकों के लिए बरगी डैम पहले ही आकर्षण का केंद्र है। विभाग यहां कू्रज और मोटर बोट संचालन करता है। पर अब तक टापुओं को लेकर कोई बड़ी योजना नहीं बनी है।
विभाग ने फिर लिखा पत्र
विभाग की तरफ से फिर से जिला प्रशासन को इन जगहों के संबंध में पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि यदि यह जगह विभाग को हस्तांतरित हो जाती हैं तो यहां पर पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसमें मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वर्ष 2022 में हुई बैठक का उल्लेख भी किया गया है।
पर्यटन विभाग की तरफ से बरगी डैम के आइलैंड की जमीन के हस्तांतरण संबंधी पत्र की जानकारी नहीं है। जैसे ही यह संज्ञान में आएगा, उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
– दीपक सक्सेना, कलेक्टर