scriptMP Election 2023 : अपना ही बूथ नहीं जीत सके उम्मीदवार, साख पर लगा बट्टा | MP Election 2023 Congress defeat factor where win congress in mp | Patrika News
जबलपुर

MP Election 2023 : अपना ही बूथ नहीं जीत सके उम्मीदवार, साख पर लगा बट्टा

विधानसभा चुनाव-भाजपा के प्रत्याशियों ने बाजी मारी, कुछ जगह कांग्रेस का पलड़ा भारी…

जबलपुरDec 07, 2023 / 07:16 am

Sanjana Kumar

congress_defeat.jpg
विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए परिणामों में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले की आठ में सात सीटों पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस के हाथ में केवल एक सीट आई। कांग्रेस के कुछ उम्मीदवार तो अपने बूथ पर ही हार गए थे। उनसे ’यादा मत भाजपा के उम्मीदवारों को मिले। वहीं भाजपा के एक उम्मीदवार को भी इस मामले में झटका लगा।

मतगणना के उपरांत निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र के आधार पर परिणामों की सूची जारी की है। इसमें परिणाम चौकाने वाले सामने आए हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि जो उम्मीदवार जिस मतदान केंद्र पर अपना मत देता है, उस मतदान केंद्र पर उसे विरोधी उम्मीदवार से ’यादा मत मिलने चाहिए। यह उसकी साख से जुड़ा प्रश्न भी होता है। उस मतदान केंद्र में उनके कितने समर्थक है। गौरतलब है उम्मीदवार के साथ किसी भी मतदाता का मतदान केंद्र उसके घर के नजदीक बनता है।

 

दो कांग्रेसियों को झटका, भाजपा जीती

केंट विधानसभा की बात करें तो यहां पर भाजपा से अशोक रोहाणी और कांग्रेस से अभिषेक चिंटू चौकसे मुख्य प्रतिद्वंदी थे। रोहाणी का मतदान केंद्र क्रमांक 128 था। इस केंद्र पर उन्हें 411 मत मिले तो चौकसे को मात्र 171 मत ही हासिल कर पाए। यदि चौकसे के मतदान केंद्र संख्या 151 की बात करें तो उन्हें महज 187 मत प्राप्त हुए। यहां भी रोहाणी ने बाजी मारी। उन्हें चौकसे से अधिक यानि &75 मत मिले। बरगी विधानसभा के परिणामों पर नजर डाले तो यहां भाजपा के नीरज सिंह लोधी ने जीत हासिल की। नीरज का मतदान क्रमांक 2& था। इस पर उन्हें 825 मत मिले तो विरोधी संजय यादव को मात्र 78 मत प्राप्त हुए। यदि कांग्रेस उम्मीदवार यादव के मतदान केंद्र 202 की बात करें तो यहां पर भाजपा को 474 और कांग्रेस को 411 मत मिले।

पनागर में दोनों प्रत्याशी अपना बूथ जीते

पनागर विधानसभा की बात करें तो यहां पर भाजपा से सुशील तिवारी और कांग्रेस से राजेश पटेल के बीच मुकाबला था। इसमें तिवारी ने जीत हासिल की। तिवारी अपता मत उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देते हैं। उनका मतदान केंद्र 46 है। यहां भाजपा उम्मीदवार अभिलाष पांडेय को वे 357 मत दिलाने में कामयाब रहे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विनय सक्सेना को 172 मत मिले। पनागर के कांग्रेस उम्मीदवार राजेश पटेल अपने मतदान केंद्र में भाजपा से ’यादा मत हासिल कर पाए। उन्हें 490 मत मिले तो भाजपा के सुशील तिवारी को 188 मत ही मिल पाए। पूर्व विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार लखन घनघोरिया ने जीत हासिल की। घनघोरिया अपना मत उत्तर विधानसभा में देते है। मतदान केंद्र संख्या 171 की बात करें तो इस पर कांग्रेस को मात्र 147 मिले वहीं भाजपा उम्मीदवार अभिलाष पांडे 320 मत लेने में कामयाब रहे। सोनकर का मतदान केंद्र 199 था। वे अपने केंद्र में हार गए। उन्हें मात्र 199 मत तो कांग्रेस उम्मीदवार लखन घनघोरिया को 253 मत मिले।

 

सिहोरा और पश्चिम में बची रही लाज

सिहोरा विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा से संतोष बरकड़े तो कांग्रेस से एकता ठाकुर आमने-सामने थीं। इसमें संतोष जीतने में कामयाब रहे। उनके मतदान केंद्र 1& की बात करें तो उन्हें &64 और एकता ठाकुर को 157 मत मिले। वहीं एकता की बात करें तो वे मतदान क्रमांक 62 में वोट डालती हैं। वे अपने केंद्र में 415 मत हासिल करने में कामयाब रहींं। वहीं बरकड़े को यहां &77 वोट से संतोष करना पड़ा। पश्चिम में भाजपा से सांसद राकेश सिंह एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत के बीच टक्कर थी। इसमें राकेश ने जीत हासिल की। राकेश सिंह केंट में मतदान करते हैं। उनके निवास के पास 135 मतदान केंद्र में वे केंट प्रत्याशी रोहाणी को 359 मत दिलाने में कामयाब रहे। वहीं कांग्रेस को 210 मत मिले। वहीं तरुण भनोत की चर्चा करें तो वे 124 नंबर मतदान केंद्र में वोट डालते हैं। उन्हें 429 और भाजपा के राकेश सिंह को 339 मत हासिल हुए।

Hindi News/ Jabalpur / MP Election 2023 : अपना ही बूथ नहीं जीत सके उम्मीदवार, साख पर लगा बट्टा

ट्रेंडिंग वीडियो