scriptचार साल बाद मानसून मेहरबान, अब तक में सबसे ज्यादा बारिश- देखें वीडियो | Monsoon happy after four years, highest ever rain - watch video | Patrika News
जबलपुर

चार साल बाद मानसून मेहरबान, अब तक में सबसे ज्यादा बारिश- देखें वीडियो

चार साल बाद मानसून मेहरबान, अब तक में सबसे ज्यादा बारिश- देखें वीडियो

जबलपुरJul 05, 2022 / 11:26 am

Lalit kostha

monsoon_update

Monsoon happy

जबलपुर। शहर में इस बार मानसून मेहरबान है। चार साल बाद अच्छी बारिश के साथ मानसूनी शुरूआत हुई है। अब तक की स्थिति में पांच वर्ष में इस बार सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से सोमवार से शहर में बादलों की नई खेप ने डेरा डाल दिया है। इससे पूरे दिन रूक-रूक कर बारिश हुई। सुबह 8.30 से रात 8.30 बजे के बीच 16.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इसे मिलाकर सीजन में कुल 332.6 मिमी पानी बरस चुका है।

शहर में बारिश….

वर्ष : वर्षा

2018- 92.2 मिमी

2019- 204.6 मिमी

2020- 115.8 मिमी

2021- 167.4 मिमी

2022- 349.4 मिमी

(नोट: 1 जून से 4 जुलाई के बीच स्थिति)
href="https://www.patrika.com/jabalpur-news/mp-local-body-election-2022-countdown-begins-7633394/" target="_blank" rel="noopener">READ MORE- live update उलटी गिनती शुरू: नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण |

 

मौसम विभाग की मानें तो जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश अगले एक सप्ताह तक लगातार होती रहेगी। अगले पांच दिनों में रोज तेज बारिश की संभावना है। पूरे महाकोशल क्षेत्र में बारिश को लेकर जबरदस्त दबाव बना है, जिससे अच्छे मानसून की बात कही जा सकती है।

मौसम में घुली ठंडक- सोमवार को पूरे समय काले बादल छाए रहे। रूक-रूक कर कभी मध्यम तो कभी छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। बादल गरजते-चमकते भी रहे। अरब सागर की ओर से नमी भरी हवा के झौंके आते रहे। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। आर्द्रता सुबह के समय 95 प्रतिशत और 90 प्रतिशत थी।

Hindi News / Jabalpur / चार साल बाद मानसून मेहरबान, अब तक में सबसे ज्यादा बारिश- देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो