scriptIMD Heavy Rain Alert : जुलाई में बारिश का आधा कोटा पूरा, झमाझम बरस रहे बादल | IMD Heavy Rain Alert: 25 inches rain completed in July 2024 | Patrika News
जबलपुर

IMD Heavy Rain Alert : जुलाई में बारिश का आधा कोटा पूरा, झमाझम बरस रहे बादल

IMD Heavy Rain Alert : जुलाई में बारिश का आधा कोटा पूरा, झमाझम बरस रहे बादल, इस साल जुलाई में 17.6 इंच वर्षा दर्ज, मौसम चक्र में बदलाव की वजह से आ रहा बदलाव

जबलपुरAug 01, 2024 / 01:00 pm

Lalit kostha

IMD Heavy Rain Alert

IMD Heavy Rain Alert

IMD Heavy Rain Alert : जबलपुर में छह वर्ष बाद जुलाई में जोरदार वर्षा हुई है। इस माह 17.6 इंच वर्षा दर्ज की गई । सीजन में अब तक 25 इंच वर्षा हो चुकी है। जबलपुर में वर्षाकाल में 52.5 इंच औसत वर्षा होती है। ऐसे में जुलाई माह में ही बारिश का आधा कोटा पूरा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 94 साल पहले 1930 में जुलाई के माह में सबसे ज्यादा 44 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इधर, मौसम कार्यालय के अनुसार जिले में आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

IMD Heavy Rain Alert : इस साल जुलाई में 17.6 इंच वर्षा दर्ज, मौसम चक्र में बदलाव की वजह से आ रहा बदलाव

IMD Heavy Rain Alert
बरगी के 7 गेट से छोड़ा जा रहा 1007 क्यूमेक प्रति घन मीटर पानी – बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में रुक-रुककर बारिश जारी है। इससे बांध के सात गेट अभी भी औसतन 1.07 मीटर खुले हैं। इनसे 1007 क्यूमेक प्रति घन मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण नर्मदा तट गौरीघाट, तिलवाराघाट, लहेटाघाट व भेड़ाघाट व अन्य तटों में जल स्तर बढ़ा हुआ है।
IMD Heavy Rain Alert : जारी किया अलर्ट – मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के साथ अलग अलग स्थानों पर एक्टिव मौसम प्रणालियां की सक्रियता के चलते अगस्त के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 1 अगस्त को जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, जिलों के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Heavy Rain Alert : 22 वर्ष पहले सूखा बीता था जुलाई माह

शहर में 22 साल पहले साल 2002 में जुलाई के महीने में काफी कम बारिश हुई थी। इस दौरान एक महीने में सिर्फ तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसी तरह 2020 में जहां छह इंच बारिश हुई थी, वहीं 2021 में नौ इंच बारिश से ही संतोष करना पड़ा था।

IMD Heavy Rain Alert : सात वर्ष पहले हुई थी 25 इंच वर्षा

पिछले सात साल के जुलाई महीने में हुई बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2016 में जबलपुर में जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा करीब 25 इंच बारिश हुई थी। इसके बाद जुलाई 2017 में 15.5 इंच बारिश दर्ज की गई। बाद के वर्षों में बारिश का आंकड़ा औसतन 14-15 इंच तक ही सीमित रहा।

Hindi News/ Jabalpur / IMD Heavy Rain Alert : जुलाई में बारिश का आधा कोटा पूरा, झमाझम बरस रहे बादल

ट्रेंडिंग वीडियो