scriptअभी और चलेगा झमाझम बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | heavy rainfall alert in madhya pradesh for upcoming days | Patrika News
जबलपुर

अभी और चलेगा झमाझम बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

50.87 इंच के साथ औसत के करीब पहुंचा कुल बारिश का आंकड़ा

जबलपुरSep 05, 2019 / 08:27 pm

abhishek dixit

Weather Forcast Alert : मौसम विभाग से जारी हुई चेतावनी, इन 16 जिलों में होगी भारी बारिश

Weather Forcast Alert : मौसम विभाग से जारी हुई चेतावनी, इन 16 जिलों में होगी भारी बारिश

जबलपुर . शहर में गुरुवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मौसम बदला। दोपहर 3 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए। कुछ देर गरजने के बाद मेघा मेहरबान हुए। शाम 4.40 बजे से झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज हुई कि आधे घंटे में ही करीब सवा इंच पानी बरस गया। सड़कों में जगह-जगह पानी भर गया। तेज बारिश ने सड़क से गुजर रहे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है। इसके कारण उड़ीसा एवं उससे लगे हुए झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शाम को तेज बारिश हुई। बुधवार में रात को और फिर गुरुवार की शाम को झमाझम से कुल बारिश का आंकड़ा जिले में औसत बारिश की बराबरी करने से महज एक कदम पीछे है।

उमस से राहत
बुधवार को मध्यरात्रि तेज बारिश के बाद गुरुवार की सुबह सूखी रही। सुबह कुछ देर तक बादल मंडराए लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर 12 बजे के करीब आसमान साफ हो गया। धूप खिली। सूरज की किरणों का असर इतना तेज थी कि मौजूदा मौसम में दो दिन में सूखने वाले कपड़े एक घंटे में ही सूख गए। अचानक बदले मिजाज से मौसम में उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को सुबह के समय आद्र्रता 98 प्रतिशत और शाम के समय 100 प्रतिशत थी। शाम को झमाझम के बाद उमस से कुछ राहत महसूस हुई।

तापमान में कमी आयी
बारिश का प्रभाव तापमान पर भी पड़ा। दिन और रात के तापमान में कमी आयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 31. 2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। दोनों स्तर पर तापमान पहले के मुकाबले कम है। दक्षिणी हवा 4-6 किमी प्रति घंटा की गति से चली। शुक्रवार को संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा गरज-चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावना है।

Hindi News/ Jabalpur / अभी और चलेगा झमाझम बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो