scriptCrocodile : मंदिर के तालाब में दिखा मगरमच्छ, देखते ही दहशत में आए लोग | Crocodile: Crocodile seen in temple pond jabalpur | Patrika News
जबलपुर

Crocodile : मंदिर के तालाब में दिखा मगरमच्छ, देखते ही दहशत में आए लोग

मंदिर के पास पोखर और चारों और पानी भरा होने के कारण मगरमच्छ इसमें छिपा रहता है। लोगों ने वन विभाग से इसे पकड़ने की मदद मांगी है।

जबलपुरAug 20, 2024 / 12:31 pm

Lalit kostha

Crocodile Attack
Crocodile : जिले के घाना खेरमाई मंदिर क्षेत्र में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। क्षेत्र में दो मगरमच्छ थे, एक मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया लेकिन दूसरा मगरमच्छ पोखर में दिख रहा है। मंदिर के पास पोखर और चारों और पानी भरा होने के कारण मगरमच्छ इसमें छिपा रहता है। लोगों ने वन विभाग से इसे पकड़ने की मदद मांगी है।

Crocodile : घाना में स्थानीय लोगों में दहशत

स्थानीय निवासी संकरेंद्रुनाथ मुखर्जी ने बताया कि पोखर के पास करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ कुछ दिन से नजर आ रहा है। मंदिर में सतत लोगों का आना-जाना लगा होता है। पोखर से लगी खुली जगह होने के कारण मवेशी भी यहां आते हैं। वन विभाग को सूचित किया गया है।
Crocodile
सनवाड़ा ग्राम पंचायत के पठारी गांव की नदी में मगरमच्छ लोगों के आतंक का पर्याय बन चुका है। ग्रामीणों के अनुसार यह मगरमच्छ अब तक करीब एक दर्जन मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।

Crocodile : बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा

बरगी बांध का जल स्तर हुआ 422.10 मीटर, अधिकतम क्षमता के करीब: कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश के कारण बरगी बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। यह अधिकतम क्षमता के करीब पहुंच गया है। बरगी बांध कंट्रोल रूम के अनुसार 31 अगस्त तक बांध का निर्धारित जल स्तर 422.50 मीटर है। ऐसे में इस लेवल तक पानी आने पर निकासी को बढ़ाया जा सकता है।
Crocodile
Crocodile

Crocodile : नर्मदा तटों से दूरी बनाए रखने कहा

बांध का जल स्तर 422.10 मीटर है। यानी यह लगभग 95% भर चुका है। बांध में पानी की आवक 1422 क्यूमेक है। अभी 5 गेट औसत 1 मीटर की ऊंचाई तक खुले हैं। जिनसे 760 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। कंट्रोल रूम की टीम बांध के जल स्तर पर लगातार नजर रख रही है। लोगों से नर्मदा तटों से दूरी बनाए रखने कहा गया है।

Crocodile : जलस्तर बढ़ने से तैरते हुए दिखे

बारिश होने के चलते परियट नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यहां मगरमच्छ नदी में तैरते नजर आ रहे हैं। यह करीब 8 से 9 फीट तक लंबे बताए जा रहे हैं। ग्रामीण मगरमच्छ का फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। लोगों को इस बात का डर भी है परियट नदी से लगे गांव में घुस सकते हैं।

Hindi News/ Jabalpur / Crocodile : मंदिर के तालाब में दिखा मगरमच्छ, देखते ही दहशत में आए लोग

ट्रेंडिंग वीडियो