scriptNavratri Decoration Ideas- एथनिक डेकोरेटिव आइडिया फॉर नवरात्रि | Top 10 Navratri Decoration Ideas for Year 2017 | Patrika News
इंदौर

Navratri Decoration Ideas- एथनिक डेकोरेटिव आइडिया फॉर नवरात्रि

यहां हम एथनिक होम डेकोर आइडियाज लेकर आएं है खासकरके नवरात्रि के लिए, इससे सभी की निगाहें आपके घर पर टिक जाएंगी।

इंदौरSep 23, 2017 / 04:57 pm

अर्जुन रिछारिया

इंदौर. नौ दिन भक्ति, पंरपरा, फन, कलर, डांस, म्यूजिक, फूड सब एकसाथ मनाने का त्योहार है। भारतीय त्योहार रंगों से भरे और भारतीय परिवारों में प्यार और मस्ती के रंगों से भरे होते हैं। इस नवरात्रि आप भी अपने घर को पारंपरिक और एथनिक भारतीय अंदाज में सजाएं। यहां हम एथनिक होम डेकोर आइडियाज लेकर आएं है खासकरके नवरात्रि के लिए, इससे सभी की निगाहें आपके घर पर टिक जाएंगी।
फेस्टिव सीजन मतलब की सभी आपस में मिलते-जुलते हैं और दोस्तों और रिश्तेदारों के घर आते जाते हैं। इस बार आप भी इनवाइट करेंगी सभी को, लेकिन इस बार आप अपना घर ऐसे सजाएं कि लोग आपके घर से जाएं ही नहीं और बाहर जाकर उनके मुंह से घर की तारीफ की निकलती रहें।
navratri home decore
पेचवर्क कारपेट
गुजरात और राजस्थानी कलाकारों ने पेचवर्क स्टाइल में कारपेट तैयार किए हैं। यह बहुत ही कलरफूल और खबूसूरती की कला से कपड़े और धागे की मदद से बनाए जाते हैं। यह पेचवर्क वाला कारपेट आपके रूम के लिए एकदम परफेक्ट है। इस कलरफुल कारपेट से आपका लिविंग रूम में नए रंग से भर जाएंगे।
navratri home decore
एथनिक कुशन्स
फेस्टिव सीजन में भारतीयों रंग बहुत ही पसंद होते है। आखिर त्योहार भी होते हैं इसलिए कि जिंदगी में रंग भर जाएं। कुशन्स और पिलो इंटीरियर डिजाइन्स में बहुत अहम माने जाते हैं। इस नवरात्रि में आप अपने सिटिंग एरिया में एथनिक वर्क वाले कलरफुल कुशन्स रखें। मिरर वर्क के साथ कलरफुल एंब्रायडरी आपको मार्केट में इजली मिल जाएंगे।
navratri home decore
राजस्थानी पपेट
राजस्थानी पपेट आपके घर को सजाने के लिए परफेक्ट पीस साबित हो सकते है। इन्हें आप सीढिय़ों पर या हॉल में रख सकते हैं। यह पपेट कपड़े और लकड़ी से बने हुए होते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप अपने घर में कुछ अच्छा चेंज कर सकते हैं।
navratri home decore
बेल्स एंड रूम डिवाइडर्स
रूम से बालकनी के हिस्से को डिवाइड करने के लिए आप कुछ ट्रेडिशनल रूम डिवाइडर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज कल पॉम-पॉम कर चलन खूब है। आप पॉम-पॉम से बनें रूम डिवाइडर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी खासियत है कि यह बहुत ही लाइट वेटेड होते हैं और ये मल्टी कलर्ड भी होते हैं। रूम को बहुत ही यूनीक लुक देंगे।
navratri home decore
टेराकोटा लैंप
घर के कॉनर्र के लिए आप टेराकोट लेंप का इस्तेमाल करें। टेराकोट लैंप से निकलनी वाली रोशनी आपके घर को रात में बड़े ही सुंदर तरीके से आपके कमरे को भर देगी। और यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेगा।

Hindi News/ Indore / Navratri Decoration Ideas- एथनिक डेकोरेटिव आइडिया फॉर नवरात्रि

ट्रेंडिंग वीडियो