scriptToll Tax: टोल टैक्स कंपनियों की मौज ही मौज, रोज 2 लाख लोग करा रहे फायदा | Toll Tax: Toll tax companies are doing very well, they will earn 25% extra on Diwali | Patrika News
इंदौर

Toll Tax: टोल टैक्स कंपनियों की मौज ही मौज, रोज 2 लाख लोग करा रहे फायदा

Toll Tax: हर दिन सभी 5 टोल से 2 लाख वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें दो पहिया वाहन अलग हैं…….

इंदौरOct 07, 2024 / 01:45 pm

Astha Awasthi

Toll Tax

Toll Tax

Toll Tax: शहर में त्योहार पर वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है। हर दिन करीब डेढ़ लाख बाहरी वाहन इंदौर में प्रवेश कर रहे हैं। इनमें से 75 हजार वाहन टोल नाको को पार कर आते हैं। इनमें से 50 हजार चार पहिया तो वहीं 25 हजार दो पहिया वाहन शामिल हैं। इससे टोल कंपनी की अतिरिक्त 25 प्रतिशत कमाई हो रही है।
शहर में करीब 5 टोला प्लाजा से बाहरी वाहनों की आवाजाही होती है। शहर की सीमा पर 3 टोल नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हैं, वहीं दो टोल एमपीआरडीसी संचालित करता है।

Toll Tax
जानकारी के अनुसार, हर दिन सभी 5 टोल से 2 लाख वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें दो पहिया वाहन अलग हैं। इनमें वे वाहन भी शामिल हैं जो शहर में रुकते नहीं और अन्य शहर के लिए निकल जाते हैं। त्योहारी सीजन में टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जो करीब पौने तीन लाख प्रतिदिन होती है। इसमें 50 हजार वाहन चार पहिया हैं, वहीं बाकी दो पहिया वाहन होते हैं। ऐसे में टोल कंपनियों की 25 प्रतिशत अतिरिक्त कमाई दीपावली तक हर दिन होगी।

त्योहारों पर डेढ़ लाख अतिरिक्त वाहनों का दबाव

परिवहन विभाग के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में 20 लाख वाहन प्रतिदिन सड़क पर होते हैं। त्योहार पर डेढ़ लाख अतिरिक्त वाहनों की आवाजाही होती है। इसमें से 75 हजार वाहन टोल से होकर गुजरते हैं। बाकी वाहन खंडवा रोड, देपालपुर रोड जैसे रोड से गुजरते हैं, जहां पर टोल नहीं है।
हर दिन एनएचएआइ के टोल प्लाजा से 1 लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। त्योहारों पर आंकड़ा बढ़ जाता है। करीब 25 प्रतिशत अतिरिक्त आय टोल के माध्यम से होने का अनुमान है। – सुमेश बांझल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ

Hindi News / Indore / Toll Tax: टोल टैक्स कंपनियों की मौज ही मौज, रोज 2 लाख लोग करा रहे फायदा

ट्रेंडिंग वीडियो