scriptकार के डैशबोर्ड पर दिखे 7 नरमुंड…..जिसने भी देखा वो चौंक गया, क्यों Viral हो रही ये कार ? | Indore news:Young Naga sadhu becomes Ardhanarishwar | Patrika News
इंदौर

कार के डैशबोर्ड पर दिखे 7 नरमुंड…..जिसने भी देखा वो चौंक गया, क्यों Viral हो रही ये कार ?

Indore news: ऑपरेशन से ज्यादा लोगों की रुचि उनकी कार में रही, जिसके डैश बोर्ड पर नरमुंड जमे हुए थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

इंदौरJun 28, 2024 / 08:46 am

Ashtha Awasthi

Ardhanarishwar

Ardhanarishwar

Indore news: उत्तराखंड के एक आश्रम में युवा नागा साधु को सपने में अर्धनारीश्वर के दर्शन हुए। इसके बाद उन्होंने लिंग परिवर्तन का फैसला किया और सर्जरी करवाने इंदौर आ गए। गुरुवार दोपहर निजी हॉस्पिटल में उनका सफल ऑपरेशन हुआ। उनके पुरुष से महिला बनने की चर्चा दिनभर चलती रही।
ऑपरेशन से ज्यादा लोगों की रुचि उनकी कार में रही, जिसके डैश बोर्ड पर नरमुंड जमे हुए थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। विजय नगर क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह से गहमागहमी का माहौल था। हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग में एक कार खड़ी थी, जिसमें बाबा से जुड़े फोटो ग्राफिक्स चस्पा थे। खतरे के निशान वाले स्टीकर लगे हुए थे। कार के डैशबोर्ड पर सात नरमुंड देखकर लोग चौंके भी। लोगों ने कार की तस्वीरें भी खींची।
ये भी पढ़ें: IPS Manoj Sharma: मुंबई से मैच देखने पहुंचे ’12वीं फेल’ IPS मनोज शर्मा, जमकर की चंबल की तारीफ….

सर्जरी के लिए डॉक्टर से संपर्क में थे

निजी हॉस्पिटल कर्मचारियों ने बताया कि नागा साधु को अर्धनारीश्वर का सपना आया था। इसके बाद से ही वे इंदौर के डॉक्टरों से सपना पूरा करने के लिए संपर्क में थे। साधु का जेंडर सर्जरी से बदला गया, यह बात सामने आई। सर्जरी शहर के एक प्लास्टिक सर्जन ने की, जो 2017 से लेकर अब तक इस तरह की 76 से अधिक सर्जरी कर चुके हैं। संपूर्ण भारत से उनके पास लोग सर्जरी कराने आते हैं।

इंदौर में कई सर्जरी कर बदले गए जेंडर

निजी हॉस्पिटल कर्मचारियों ने बताया कि नागा साधु को अर्धनारीश्वर का सपना आया था। इसके बाद से ही वे इंदौर के डॉक्टर से सपना पूरा करने के लिए संपर्क में थे। साधु का जेंडर सर्जरी से बदला गया, यह बात सामने आई। सर्जरी शहर के एक प्लास्टिक सर्जन ने की, जो 2017 से लेकर अब तक इस तरह की 76 से अधिक सर्जरी कर चुके हैं। संपूर्ण भारत से उनके पास लोग सर्जरी कराने आते हैं।

Hindi News/ Indore / कार के डैशबोर्ड पर दिखे 7 नरमुंड…..जिसने भी देखा वो चौंक गया, क्यों Viral हो रही ये कार ?

ट्रेंडिंग वीडियो