scriptGold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले यहां चेक कर लें लेटेस्ट रेट | gold silver price drop in madhya pradesh know indore bullion market latest rate | Patrika News
इंदौर

Gold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले यहां चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price : सोना – चांदी के दाम गिरने का लाभ उठाते हुए लोग सराफा बाजार पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना – चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसे खरीदारी का बढ़िया मौका माना जा सकता है।

इंदौरJul 31, 2024 / 12:35 pm

Faiz

Gold Silver Price
Gold Silver Price Drop : मध्य प्रदेश में एक बार फिर सोने चांदी के दामों में कमी दर्ज की गई है, जिसका असर प्रदेश के अलग अलग शहरों के सराफा बाजारों में देखने को भी मिलने लगा है। दाम गिरने का लाभ उठाते हुए लोग सराफा बाजार पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना – चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसे खरीदारी का बढ़िया मौका माना जा सकता है।
बात करें इंदौर सराफा बाजार की तो यहां दुकानों पर सोना 450 रुपए टूट कर 70, 850 रुपए प्रति 10 ग्राम (तोला) पर आ पहुंचा है। जबकि, चांदी 500 रुपए घटकर 83, 500 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
यह भी पढ़ें- महिला डॉक्टर डिजिटल हाउस अरेस्ट: जालसाजों ने 38 लाख रूपए ठगकर UAE और चीन ट्रांसफर किए

क्यों घटीं सोना-चांदी की कीमतें ?

बताया जा रहा है कि कस्टम ड्यूटी घटने के बाद भारतीय बाजारों में सोने में निवेशकों की लेवाली काफी सुस्त हो गई है। ऊंचे दामों पर लिया गया सोना कई बड़े निवेशकों के लिए उनके गले की हड्‌डी बन गया है। इसके अलावा शादियों के मुहूर्त न होने और प्रमुख त्योहार भी न होने के कारण बिक्री में खासा गिरावट हुई है, जिसके चलते बाजारू कूमतों में गिरावट हुई है।

सोने- चांदी का आज का लेटेस्ट रेट

बुधवार को मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में खुली सोने – चांदी की नई कीमतों पर गौर करें तो 31 जुलाई 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 64,150, 24 कैरेट के दाम 69,970 और 18 ग्राम 52490 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 86, 500 रुपए चल रहा है।

18 कैरेट सोने का आज का भाव

इंदौर और भोपाल में 18 कैरेट सोने के भाव 52410 रुपये प्रति तोला ट्रेड कर रहा है।

22 कैरेट सोने का का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 64050 रुपए ट्रेंड कर रही है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 69,220 रुपए ट्रेंड कर रही है।

चांदी का ताजा भाव

जबकि, भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 86,500 रुपए चल रही है।

क्या कहते हैं कारोबारी?

Gold Silver Price
सराफा बाजार के जानकार नवनीत गर्ग कहते हैं कि सोने चांदी के भाव घटने से बाजार में पूछ परख बढ़ी है। मानसून सीजन होने के बावजूद ग्राहक रक्षाबंधन त्योहार की बुकिंग कर रहे हैं।
Gold Silver Price
थोक चांदी कारोबारी संजीव गर्ग ‘गांधी’ ने बताया कि भाव घटने से उपभोक्ता अक्टूबर माह में शुरू होने वाले वैवाहिक सीजन की बुकिंग कर रहे हैं।

Gold Silver Price
वहीं, भोपाल सराफा महासंघ के अध्यक्ष सुशील धनवानी का कहना है कि, सोना चांदी के भाव घटने से बाजार में पूछ परख बढ़ी है। ग्राहक शुद्ध सोने और चांदी की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं। दाम गिरने से वैवाहिक के साथ साथ त्योहारी खरीदारी भी अभी से देखने को मिलने लगी है।
यह भी पढ़ें- मनकामनेश्वर महादेव : त्रिवेणी तट पर सिद्ध होते हैं भक्ति के 9 रूप, यहां हर मनोकामना होती है पूरी, वीडियो में करें लाइव दर्शन

सोना खरीदने से पहले ये बाते जरूर जानें

Gold Silver Price
-ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
-24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 फीसद शुद्ध बताया जाता है।
-सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है। कुछ लोग गहने बनाने में 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
-24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
-22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
-24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बन सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

जरूरी बात

ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क नहीं जोड़े गए हैं। स्पष्ट दर जानने के लिए स्थानीय सराफा दुकान पर संपर्क कर सकते हैं।

Hindi News/ Indore / Gold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले यहां चेक कर लें लेटेस्ट रेट

ट्रेंडिंग वीडियो