scriptDengue Alert: MP में अलर्ट जारी, एक ही दिन में मिले डेंगू के 13 मरीज, आप भी रहें सतर्क | Dengue Alert in MP after found dengue positive 13 patients survey start be alert | Patrika News
इंदौर

Dengue Alert: MP में अलर्ट जारी, एक ही दिन में मिले डेंगू के 13 मरीज, आप भी रहें सतर्क

Dengue Alert: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक ही दिन में 13 मरीज डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। जिसके बाद इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है।

इंदौरJun 29, 2024 / 11:15 am

Sanjana Kumar

Dengue Alert in MP
Dengue Alert: इंदौर शहर में मानसून शुरू होते ही डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। 27 जून को यहां एक साथ 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 9 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। जवाहर टेकरी में बंगाल से मजदूरी के लिए आया एक मरीज मलेरिया संक्रमित पाया गया।
बता दें कि जनवरी से अब तक इंदौर जिले में 82 डेंगू और 2 मलेरिया संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बरसात के सीजन में डेंगू-मलेरिया संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती है।

इसका प्रमुख कारण कूलर या अन्य जल जमा होने वाले स्थानों, छत पर या बरामदे में बर्तन और गमलों में लार्वा पनपता है। इससे मच्छर होते हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का कारण भी बनते हैं। मलेरिया विभाग की टीम जिन इलाकों में मरीज मिले हैं वहां पहुंचकर सर्वे अभियान चला रही है।
Dengue Alert
Indore News
ये भी पढ़ें: Heavy Rain in MP: एमपी के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 16 घंटे में यहां मचेगा तूफान का तांडव

निजी अस्पताल देरी से दे रहे रिपोर्ट

जून की शुरुआत में डेंगू संक्रमितों की संख्या कम थी। इसके बाद निजी अस्पतालों से जानकारी ली गई तो संख्या अचानक 82 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निजी अस्पताल संचालक देरी से जानकारी भेज रहे हैं, जिससे समय पर मरीजों की संख्या नहीं मिल पा रही है।

इकट्ठा न होने दें पानी

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि घर या घर के आसपास किसी भी तरह के बर्तन यो चीजों में पानी जमा न होने दें। साफ पानी में ही डेंगू का लार्वा पनपता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

Hindi News/ Indore / Dengue Alert: MP में अलर्ट जारी, एक ही दिन में मिले डेंगू के 13 मरीज, आप भी रहें सतर्क

ट्रेंडिंग वीडियो