scriptएमपी में कांग्रेस का अजब-गजब प्रदर्शन, ‘डेंगू बाबा के विशाल भोज’ का किया आयोजन | Congress unique Protest against Indore Municipal Corporation on increasing Dengue Cases | Patrika News
इंदौर

एमपी में कांग्रेस का अजब-गजब प्रदर्शन, ‘डेंगू बाबा के विशाल भोज’ का किया आयोजन

Dengue Cases : प्रदेश में बढ़ते डेंगू और मलेरिया के मामलों को लेकर इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा किया। कांग्रेस ने डेंगू बाबा के लिए भोज का रखा आयोजन।

इंदौरOct 07, 2024 / 05:08 pm

Akash Dewani

Dengue Cases
Dengue Cases : मध्य प्रदेश में डेंगू और मलेरिया के मामलों में प्रतिदिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन्हीं बढ़ते हुए मामलों को लेकर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर नगर निगम के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक भोग का आयोजन करवाया जो ‘डेंगू बाबा’ के लिए था।
इस भोग में डेंगू के मच्छरों के लिए पत्तल में गंदगी और गंदा पानी परोसा गया। इस अनोखे प्रदर्शन में कांग्रेस के महज़ तीन ही नेता शामिल हुए थे। उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाया कि नगर निगम की निष्क्रियता के कारण यह बीमारियां शहर में फैल रही हैं।
यह भी पढ़े – एमपी की मंत्री बोली, रातभर मुझे खाना नहीं दिया

सफाई नहीं हुई तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन – कांग्रेस

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डेंगू का शहर में इतनी उग्र गति से फैलने के बावजूद नगर निगम द्वारा बहुत से इलाकों में फोगिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह नालियां और गंदे नाले खुले हुए है। इस गंदगी को लेकर कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन नगर निगम इसपर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। कांग्रेस ने नगर निगम को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 3 दिन के अंदर सभी समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो इससे बड़ा प्रदर्शन शहर में करेंगे।
यह भी पढ़े – गरबा महोत्सव में हंगामा, 5 युवक गिरफ्तार

एक ही गांव में मिले 85 मरीज

इंदौर में डेंगू का आलम यह है कि जिले के एक गांव में डेंगू के 85 मरीज पाए गए है। इंदौर शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जलोदिया पंथ गांव में डेंगू के यह मामले सामने आए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव की कुल आबादी सिर्फ दो हज़ार है जिसमे से 85 लोग डेंगू का शिकार हो गए। यहां लगभग हर घर में एक मामला सामने आया है। सभी मरीजों का इलाज इंदौर के निजी अस्पताल में हो रहा है।

Hindi News / Indore / एमपी में कांग्रेस का अजब-गजब प्रदर्शन, ‘डेंगू बाबा के विशाल भोज’ का किया आयोजन

ट्रेंडिंग वीडियो