scriptआपराधिक नियंत्रण के साथ सामाजिक उपलब्धि पर बालोद एसपी को मिलेगा अवार्ड  | Police will control criminal balod social achievement award | Patrika News
बालोद

आपराधिक नियंत्रण के साथ सामाजिक उपलब्धि पर बालोद एसपी को मिलेगा अवार्ड 

जनता का विश्वास जीतने व उनके दिलों से पुलिस का भय दूर करने के साथ एक सामाजिक माहौल बनाने में जिला पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है।  

बालोदSep 10, 2016 / 12:39 am

Satya Narayan Shukla

Balod

Police Officer

बालोद. राज्य में पहली बार बालोद पुलिस अधीक्षक को सेक्यूरिटी वाच इंडिया (एसडब्ल्यूआई) अवार्ड से नवाजा जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन अक्टूबर को दिल्ली में होगा। एसपी आरिफ का प्रजेंटेशन पूरा देश देखेगा। सामुदायिक पुलिसिंग में किए गए विशेष कार्यों के चलते पुलिस अधीक्षक को यह अवार्ड दिया जा रहा है।
अवार्ड देने वाली दिल्ली की है संस्था
जानकारी के अनुसार सेक्यूरिटी वाच इण्डिया एक आईएएस, आईपीएस व सीनियर अफसरों की संस्था है जो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करती है, जो उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करते हैं। एस डब्ल्यू आई यानि सिक्यूरिटी वाच इंडिया की तरफ से आरिफ को एक्सीलेंसी इन कम्युनिटी पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। पुलिसिंग अवार्ड के क्षेत्र में देश भर में चर्चित एसडब्ल्यूआई ने आरिफ को इनोवेशन एंड एक्सीलेंसी अवार्ड के लिए चुना है।
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
ज्ञात हो कि महिला सशक्तिकरण में नायाब प्रयोग करते हुए बालोद एसपी ने महिलाओं को अपनी पुलिसिंग से जोड़ा है। घरेलू महिलाओं को पुलिसिंग व सामाजिक सुधारों के कामों से जोड़ते हुए बालोद पुलिस ने उन्हें कमांडो का दर्जा दिया है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के अपराधों के ग्राफ में बेहद ही कमी आई है।
रंग लाई बालोद जिला पुलिस की मेहनत
पुलिस को जनता का विश्वास जीतने व उनके दिलों से पुलिस का भय दूर करने के साथ एक सामाजिक माहौल बनाने में जिला पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है। कुछ विभागीय अफसरों पर नकेल कसने के लिए कड़ी कार्यवाई की। एसपी शेख आरिफ हुसैन ने पदभार ग्रहण करने के साथ से ही पुलिस सेवा में बदलाव लाते हुए कुछ नया करने की योजना बनाई। 
तीन चरणों को पुलिस ने दिया नवोदय नाम
उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत तीन चरणों में अभियान शुरू किया जिसको बड़ी सफतला मिली। अंत में इन तीनों अभियान को मिलाकर नवोदय का नाम दिया गया इसी नवोदय पर दिल्ली में एसपी प्रजेंटेशन देंगे। बालोद पुलिस की कार्य व बालोद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तीन विशेष अभियान से मिला यह पुरस्कार।

Hindi News / Balod / आपराधिक नियंत्रण के साथ सामाजिक उपलब्धि पर बालोद एसपी को मिलेगा अवार्ड 

ट्रेंडिंग वीडियो