जनता को पेयजल की कमी होने ना दें अधिकारी-हमें 84 एमएलडी की जरूरत है, 50 एमएलडी जल उपलब्ध-जिला प्रभारी मंत्री डॉ. एम.बी. पाटील ने दिए निर्देश-महा नगर निगम की साधारण बैठक[typography_font:14pt;” >विजयपुरभारी एवं मध्यम उद्योग और मूलभूत सुविधा विकास तथा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. एम.बी. पाटील ने कहा कि विजयपुर शहर के लोगों को पेयजल की कमी नहीं होने देना चाहिए। इस दिशा में महा नगर निगम अधिकारियों को तुरंत कार्यप्रवृत होना चाहिए। वे विजयपुर में महा नगर निगम की साधारण बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं को संबंधित निगम अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विजयपुर शहर को हमें 84 एमएलडी पानी की जरूरत है, परंतु फिलहाल 50 एमएलडी जल उपलब्ध हो रहा है। इसके चलते जनता को पेयजल की समस्या नहीं होने की दिशा में अधिकारियों को ठोस कदम उठाने चाहिए। एतिहासिक कुएं स्वच्छ किए हैंउन्होंने कहा कि शहर में स्थित विभिन्न एतिहासिक कुओं की सफाई करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है। इन कुएं में के पानी को अन्य घरेलु उपयोग में लेंगे तो पेयजल कमी की समस्या कम करसकते हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में बोरवेल खुदवाए गए हैं। खुदवाए गए बोरवेलों को शीघ्र मोटर लगाकर पानी इस्तेमाल करसकते हैं। अपने वार्डों के बोरवेल मरम्मत करवाएं पार्षदजिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि विजयपुर महा नगर निगम पार्षदों को अपने वार्डों में स्थित बोरवेलों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत करवाकर उपयोग करना चाहिए। निजी बोरवेलों की पहचान कर उन बोरवेल मालिकों की अनुमति लेकर पानी उपयोग में लेना चाहिए। अत्यंत आवश्यकता पडने पर पानी के टैंकरों का इस्तेमाल करना चाहिए। कुल मिलाकर शहर की जनता को पेयजल की किल्लत नहीं होने की दिशा में आपात कदम उठाने चाहिए। इस दिशा में अधिकारियों को तुरंत कार्यप्रवृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह एक बार फिर शहर की पेयजल समस्या को संबंधित बैठक बुलाकर पेयजल समस्याओं का निपटारा करना चाहिए। अगर शहर में कहीं भी पेयजल समस्याएं दिखाई देने पर संबंधित अधिकारियों को ही जिम्मेदार ठेहराया जाएगा। इस बारे में महा नगर निगम आयुक्त, जिलाधिकारी, उप विभागीय अधिकारी तथा निगम पार्षदों को मिलकर बैठक बुलाकर शहर में पेयजल के लिए आपात कार्रवाई के लिए आवश्यक अनुदान का उपयोग करने की व्यवस्था करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता कर महा नगर निगम महापौर महजबीन होर्ती ने कहा कि शहर के विकास के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। बकाया सभी विकास कार्यों को जितनी जल्दी होसके पूर्ण कर जरूरी अनुदान के लिए जिला प्रभारी मंत्री से मांग करेंगे। इस दिशा में अधिकारियों तथा नगर निगम पार्षदों की मदद और सहयोग जरूरी है। नगर निगम उप महापौर दिनेश हल्ली ने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में विकसित करेंगे। इस दिशा में अधिकारी तथा निगम पार्षदों को सहयोग करना चाहिए। शहर में कुछ इलाकों में दिन के 24 घंटे जल आपूर्ति हो रहा है। वहां पर काफी पानी बेकार बहाया जारहा है जिसको रोकना चाहिए। दूषित पानी आपूर्ति नहीं होने देना चाहिए। भूतनाळ तालाब से शहर के 07 वार्डों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। आगामी गर्मी के मौसम में नियमित पेयजल आपूर्ति करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में नागठाण क्षेत्र के विधायक विठ्ठल कटकदोंड, विजयपुर महा नगर निगम आयुक्त बद्रुद्दीन सौदागर, निगम उप आयुक्त महावीर बोरण्णवर, नगर निगम पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी, निगम कर्मचारी आदि उपस्थित थे।…………………………………………………………