scriptचांदी का एक टुकड़ा और ताबें का सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत… | Shine your luck with these tips | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

चांदी का एक टुकड़ा और ताबें का सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत…

Special tips to increase Luck : 8वां और 11वां उपाय है बेहद खास…

Jun 16, 2021 / 12:59 am

दीपेश तिवारी

shine your Luck with these tips

Special tips to increase Luck

यूं तो Jyotish हो या वास्तु या कुछ और हर जगह जीवन को सुखमयी बनाने के कई तरीके बताए गए हैं। वहीं इसी तरह लाल किताब में भी जीवन को सुखमयी बनाने के अनेक उपाय बताए गए हैं।

ऐसे में आज हम आपको लाल किताब के 15 उन उपायों Shine your luck with these tips के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनके संबंध में लाल किताब के जानकार एलके श्रीवास्तव का कहना है कि माना जाता है ये उपाय आपके जीवन को खुशियों Good Luck Ke Upay से भरने के साथ ही आपकी किस्मत को बदलने का भी काम करते हैं।

Must read- वक्री गुरु का कुंभ में राशि परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को बनाएगा मालामाल!

brahaspati_rashi_parivartan_june2021.jpg
https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/zodiac-change-of-retrograde-guru-in-aquarius-6897021/ IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/zodiac-change-of-retrograde-guru-in-aquarius-6897021/
लाल किताब के 15 उपाय : Lal kitab ke upay…

1. इन उपायों के तहत पीपल, वट, केले और नीम के पेड़ों में नियमित तौर से पानी देना चाहिए, साथ ही सफाईकर्मियों को कुछ पैसे दान करें।
2. माथे पर हर रोज केसर या चंदन का टीका लगाएं।

3. सुबह के समय हर रोज Hanuman मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

4. अपने घर में हमेशा गुड़ रखें और समय-समय पर इसे स्वयं खाएं और अपने परिवार में भी दें।
5. Vastu Dosh दूर करने के लिए कपूर को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ऐसे में यदि कोई वास्तु दोष सीढ़ी, शौचालय या दरवाजे में हो तो उस स्थान पर एक कपूर रखना चाहिए।
6. कन्याओं को Wednesday के दिन हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां दान करनी चाहिए।

7. हर रोज कुत्ते को रोटी खिलाएं, काले कुत्ते को रोटी खिलाना बहुत अच्छा माना जाता है।

8. Money Problem से निजाद पाने के लिए हमेशा अपनी जेब में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अवश्य रखें।

लाल किताब के जानकार एलके श्रीवास्तव के मुताबिक लाल किताब के अनुसार चांदी एक चमत्कारी पदार्थ है। ऐसे मे ना केवल चंद्रमा औऱ शुक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए बल्कि सुख समृद्धि Shine your luck with these tips प्राप्ति के लिए भी चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा जेब में रखना चाहिए।
श्रीवास्तव के अनुसार माना जाता है कि धन संपत्ति में निरंतर वृद्धि ( steady increase in wealth ) के साथ ही कारोबार में आने वाली तमाम बाधाएं चांदी से दूर होती हैं।
इसके अलावा व्यापार, रोजगार और भविष्य में आने वाली सभी बाधाओं को भी जेब में रखा चांदी का चौकोर टुकड़ा दूर करता हैं।

वहीं कुंडली में राहु दसवें भाव में होने पर केतु चौथे भाव में होता है तो इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इसके अतिरिक्त चांदी का चौकोर सिक्का ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभावों से भी रक्षा करता है।

बढ़ाता है धन की आवक : श्रीवास्तव के अनुसार धन की देवी Maa Lakshmi को आकर्षित करने के लिए तिजोरी में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखना चाहिए। इसके लिए आप तिजोरी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर भी रख सकते हैं, वहीं पानी सूख जाने पर उसमें फिर से पानी भर कर रख दें। दरअसल माना जाता है कि तिजोरी में चांदी का टुकड़ा रखने से घर में सुख समृद्धि Special tips to increase Luck के साथ ही धन की आवक बढ़ती है।

9. मंदिर के पुजारी या अपने गुरु को पीला कपड़ा दान करना चाहिए।

10. कपूर को सुबह-शाम घर में जलाना चाहिए।

11. तांबे का सिक्का कराता है भाग्योदय: श्रीवास्तव के अनुसार जिसकी Kundali के चतुर्थ भाव में सूर्य हो उसके लिए तांबे का सिक्का गले में धारण करना, सबसे उचित माना गया है। दरअसल माना जाता है कि तांबे के सिक्के के बीच में एक छेद करके लाल या सफेद धागे से बांधकर गले में पहनने से भाग्य उदय Special tips to increase Luck होता है।
ग्रहों Planets की समस्या से मुक्ति पाने के लिए…
: गुरु Jupiter का उपाय- माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं, पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं, चने की दाल दान करें।
: चन्द्र Moon का उपाय- दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में सारा जल डाल दें।
: केतु Ketu का उपाय- काले और सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।
: मंगल Mars का उपाय- सफ़ेद सुरमा आंखों में लगाए, बहते पानी में रेवड़िया, बताशे, शहद व सिंदूर बहाएं।
: शनि Shani का उपाय- कीकर की दातुन करें, पेड़ों की जड़ों में तेल डालें।
: शुक्र Venus का उपाय- ज्वार, घी, चरी, कर्पुर, दही का दान करें, सुगंधित पदार्थो का प्रयोग करें।
: सूर्य Surya का उपाय- बहते पानी में गुड, ताम्बा या ताम्बे का सिक्का बहाए।
: बुध Mercury का उपाय- कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें, दांत साफ रखें।
: राहू Rahu का उपाय- जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएं, मूली का दान करें या कोयला बहते पानी में बहाएं, जेब में चांदी की ठोस गोली रखें।
12. पानी को चांदी या तांबे के गिलास में पीने से लाभ होता है।

13. पक्षियों, चींटियों, गायों, कौवे, कुत्तों आदि के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना लाभदायक होता है।

14. पानी से भरे नारियल को अपने परिवार पर गोल घुमा कर नदी में बहाने या जलाने से कई समस्याओं का अंत होता है।
15. रेवाड़ी और बताशे बहते पानी में डालने से मंगल ग्रह से राहत मिलती है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / चांदी का एक टुकड़ा और ताबें का सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो