scriptPhoto Gallery: श्रमदानियों ने एक घंटे में कुंड से निकाला डेढ़ ट्रॉली कचरा | Patrika News
छिंदवाड़ा

Photo Gallery: श्रमदानियों ने एक घंटे में कुंड से निकाला डेढ़ ट्रॉली कचरा

8 Photos
2 weeks ago
1/8
छिंदवाड़ा. पत्रिका द्वारा जलस्रोतों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे ‘अमृतम् जलम्’ महा अभियान के तहत लगातार दूसरे रविवार को छोटा तालाब स्थित कुंड की सफाई की गई।
2/8
श्रमदान के लिए शहरवासियों में होड़ मची। सुबह सात बजे से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग उत्सुक दिखे और समय पर पहुंचे।
3/8
एनएसएस के जिला संगठक रविन्द्र नाफड़े ने आराम हाराम है, काम करो, काम करो…गीत से लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद शुरू हुआ श्रमदान का सिलसिला।
4/8
इस कार्य में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा सभी शामिल हुए और इन सबका साथ दिया नगर निगम की टीम ने।
5/8
जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया लोगों में जोश और उत्साह दोगुना होता गया और लोग श्रमदान करते रहे।
6/8
हर एक व्यक्ति श्रमदान के लिए आतुर दिखाई दिया। लगभग एक घंटे कुंड की सफाई की गई और डेढ़ ट्रॉली कचरा निकला।
7/8
लोगों ने जीवन के अंतिम सांस तक जलस्रोतों का संरक्षण करने का संकल्प लिया।
8/8
सफाई के दौरान पूजन सामग्री के अलावा कुंड में बोतल एवं प्लास्टिक भी काफी पैमाने पर मिल रहे हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.