scriptनार्वे में बना ऐसा पब्लिक टॉयलेट, खूबसूरती देखकर फेल हो जाएंगे फाइव स्टार होटल भी | Norway has most beautiful public toilet in world | Patrika News
हॉट ऑन वेब

नार्वे में बना ऐसा पब्लिक टॉयलेट, खूबसूरती देखकर फेल हो जाएंगे फाइव स्टार होटल भी

नार्वे के इस वॉशरूम को दुनिया के सबसे सुंदर वॉशरूम में से एक कहा जा रहा है।

Aug 30, 2019 / 01:13 pm

Shweta Singh

Norway Public Toilet

नई दिल्ली। घर से निकलते वक्त हम खाने-पीने के सभी जरूरी चीजें अपने साथ रख लेते हैं। परफेक्ट प्लानिंग के साथ जब हम बेफ्रिक होकर ट्रैवलिंग के लिए निकलते हैं तो सबसे ज्यादा चिंता जिस एक चीज की सताती है, वो है गंदे और अनहाइजिनिक पब्लिक टॉयलेट्स की। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए नॉर्वे के एक कलाकर ने ऐसे पब्लिक टॉयलेट डिजाइन किए हैं, जो किसी महंगे डिजाइनर ड्रेसिंग रूम से कम नहीं लगते हैं।

uredd-rest-area-ureddplassen-public-toilet-norway-5d677f98234cf__880.jpg
नार्वे के इस वॉशरूम को दुनिया के सबसे सुंदर वॉशरूम में से एक कहा जाता है। वॉशरूम के अंदर से लेकर बाहर और आसपास ऐसे होश उड़ानेवाले नजारे हैं, जिस देखकर आप भी इसके ब्यूटी के दिवाने हो जाएंगे।
no.jpg
नार्वे के Gildeskål के पास खूबसूरत पहा़ड़ियों से घिरे समंदर की गोद में स्थित इस वॉशरूम की चर्चा आजकल इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। #Wanderlust लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि उनके हर ट्रिप डेस्टिनेशन के आसपास ऐसे वॉशरूम जरूर हो।
public-toilet-norway.jpg
ओस्लो के दो आर्किटेक्ट मैरिट जस्टिन हौजन और डान जोहर ने इस खूबसूरत वॉशरूम को डिजाइन किया है।

kffl.jpg
Unreddplassen क्षेत्र में स्थित इस वॉशरूम से नार्वे के फेसम नार्दन लाइट्स भी आसानी से देखा जा सकता है। इस टॉयलेट को एक आर्ट की तरह दिखाने के लिए रेनोवेट करने के लिए करीब 1.5 मिलियन यूरो (लगभग 11.86 करोड़ रुपए) का खर्च आया है।
hddd.jpg
सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, इस वॉशरूम से एक इतिहास भी जुड़ा है। जहां ये बनाया गया है, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 42 मरीन कमांडो शहीद हुए थे। फरवरी, 1943 में नौसेना के सबमरीन के डूबने से उसपर सवार 42 नाविकों की जान गई थी। जिसके बाद यहां उनका स्मारक बनाया गया था।
…तो इस वॉशरूम खूबसूरती, नेचुरल सीन्स और ऐतिहासिक मूल्यों के बारे में जानकर आपका मन भी एक बार यहां जाने के लिए जरूर कर गया होगा।

Hindi News / Hot On Web / नार्वे में बना ऐसा पब्लिक टॉयलेट, खूबसूरती देखकर फेल हो जाएंगे फाइव स्टार होटल भी

ट्रेंडिंग वीडियो