scriptपहली बार एक ही बेटी को दो बार जन्म देगी ये महिला! डॉक्टरों ने की अनोखी सर्जरी | first time Jacqueline Schumer will give birth to the same daughter twice | Patrika News
हॉट ऑन वेब

पहली बार एक ही बेटी को दो बार जन्म देगी ये महिला! डॉक्टरों ने की अनोखी सर्जरी

एक महिला एक ही बेटी दो बार जन्म देगी। यह भले ही आपको अजीब लगे लेकिन बिल्कुल सच है। दुलर्भ बीमारी के कारण महिला की 23वें हफ्ते में पहली बार डिलिवरी हुई थी। अब वह 14 हफ्तें बाद दूसरी बार अपनी बेटी को जन्म देगी। उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट के लिए कहा गया है।

Aug 28, 2022 / 02:30 pm

Shaitan Prajapat

jacqueline schumer

jacqueline schumer

हर लड़की की ख्वाहिश होती है उसकी सपने के राजकुमार से शादी है। शादी के बाद उनके बच्चे हो। किसी भी महिला के लिए मां बनना खास पल होता है। एक बच्चे को जन्म देने से पहले से नौ महीने तक कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिला के शरीर में बहुत से परिवर्तन होते है, किसी का तो खान-पान से लेकर स्वभाव ही बदल जाता है। तब जाकर वह मां बन जाती है। लेकिन कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान काफी कुछ सहन करना पड़ता है। दुर्लभ बीमारी के कारण कई बार मां की जान पर बन जाती है। आज आपको एक महिला के बारे में बता रहे है जो अपने एक ही बच्चे को दो बार जन्म देने जा रही है। आइए जानते इस महिला के बारे में।

 


हम बात कर रहे है अमेरिका की जैकलीन स्कूमर की। जैकलीन अपनी बेटी को दो बार जन्म देने जा रही है। द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन ने हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो में बताया कि कैसे जब वो पहली बार मां बन रही है। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी को दो बार जन्म देना पड़ रहा है। यह पढ़कर भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन सच में ऐसा हो रहा है।

यह भी पढ़ें

अचानक हैंडपंप उगलने लगा आग और पानी, पूरे गांव में दहशत, देंखे VIDEO

 

 


द सन के मुताबिक जैकलीन की बेटी को स्पिना बाइफिडा नाम की एक बीमारी गर्भ से ही थी। जन्म के समय से ही होने वाला एक शारीरिक विकार है। इस बीमारी के कारण गर्भ में बच्चे की रीढ़ की हड्डी अच्छे से विकसित नहीं होती है।

 

यह भी पढ़ें

पत्नी का खौफ! 1 महीने से ताड़ के पेड़ पर रहा है पति, अब गांव की महिलाएं परेशान




जांच के दौरान डॉक्टरों को इस बीमारी के बारे में पता चला। इसके बाद 23वीं हफ्ते में बच्ची को जैकलीन के गर्भ से निकाला गया। उसकी स्पाइनल सर्जरी की गई। इसके बाद फिर से मां के गर्भ में डाल दिया गया है। 14 हफ्तों तक गर्भ में रहने के बाद महिला दूसरी बार बेटी को जन्म देगी। फिलहाल वो 30 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं और उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। जैकलीन हर हफ्ते डॉक्टर के पास जाती है।

Hindi News / Hot On Web / पहली बार एक ही बेटी को दो बार जन्म देगी ये महिला! डॉक्टरों ने की अनोखी सर्जरी

ट्रेंडिंग वीडियो