scriptWeekly Numerology Prediction (9-15April): मूलांक 2 और मूलांक 5 के लोगों का भाग्योदय, जानें कैसा रहेगा अप्रैल का दूसरा सप्ताह | Weekly Numerology Prediction 9-16 April: Ank Rashifal Says Good Luck | Patrika News
राशिफल

Weekly Numerology Prediction (9-15April): मूलांक 2 और मूलांक 5 के लोगों का भाग्योदय, जानें कैसा रहेगा अप्रैल का दूसरा सप्ताह

अंक ज्योतिष 9 अप्रैल से 15 अप्रैल के सप्ताह के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। इसमें मूलांक 6 के स्वामी शुक्र का राशि परिवर्तन, मूलांक पांच के स्वामी बुध और मूलांक 4 के स्वामी राहु के साथ होने और मूलांक 3 के स्वामी गुरु के अस्त होने का प्रभाव सभी मूलांक के जातकों को प्रभावित कर रहा है। जानें इसका किसको फायदा हो रहा है और किस को नुकसान। इसके लिए पढ़ें साप्ताहिक अंक भविष्यवाणी (Weekly Numerology Prediction)।

Apr 08, 2023 / 05:31 pm

Pravin Pandey

ank_jyotish.jpg

ank jyotish

Weekly Numerology Prediction मूलांक 1: मूलांक 1 के लोगों के लिए यह हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है। लेकिन शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। कोई सहकर्मी कार्यस्थल पर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि वह सफल नहीं होगा।

Weekly Numerology Prediction मूलांक 2: इस हफ्ते मूलांक 2 के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क रहेगा, वो सद्भावना भी दिखाएंगे। अचानक अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन इस समस्या का निदान भी मिल जाएगा। कला और लेखन से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Weekly Numerology Prediction मूलांक 3: मूलांक दो की तरह, मूलांक तीन के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके काम में सहायक हो। बढ़ते कर्ज के कारण मन परेशान हो सकता है। हालांकि उसका समाधान भी आपको सूझेगा। प्रेम संबंधों में घर वालों का हस्तक्षेप हो सकता है।

साप्ताहिक अंक राशिफल मूलांक 4: साप्ताहिक अंक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह मूलांक चार के लोगों का घर के सभी लोगों से रिश्ता मजबूत होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी, सभी काम पूरे होंगे। आपके लिए सकारात्मक फल देने वाली यात्रा का योग बन रहा है। खानपान में गड़बड़ी पेट को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः अगर आपको दिखते हैं सपने तो जान लें इस संकेत का अर्थ

साप्ताहिक अंक राशिफल मूलांक 5: अंक ज्योतिष के अनुसार 9 से 15 अप्रैल के हफ्ते में धीरे-धीरे आपकी उलझनें खत्म हो जाएंगी। बुधवार के बाद सप्ताह आपको बेहद शुभ फल देने लगेगा। लंबित कार्य समय पर होने से मन खुश होगा, चिंता आपको परेशान कर सकती है।
साप्ताहिक अंक राशिफल मूलांक 6: यह सप्ताह मूलांक 6 वाले लोगों के लिए तनाव भरा रहेगा, सप्ताह के शुरुआती दिनों में संतान पक्ष से दिक्कत आएगी पर आखिर में संतान पक्ष से ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह मन को प्रसन्न करेगा। प्रेमी जोड़े यह सप्ताह खुशनुमा माहौल में बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
साप्ताहिक अंक राशिफल मूलांक 7: 9 से 15 अप्रैल 2023 का सप्ताह मूलांक सात के लिए खुशियों भरा है। यह सप्ताह इस मूलांक व्यक्तियों के लिए उल्लास भरा रहेगा। इस हफ्ते आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। इस सप्ताह प्रेमी जोड़ों को सतर्क रहने की जरूरत है, किसी बाहरी के फेर में आपका विवाद हो सकता है। थायराइड की समस्या उभर सकती है।

Saptahik Ank Horoscope मूलांक 8: मूलांक आठ के लिए यह सप्ताह शानदार है। इस मूलांक के लिए यह सप्ताह समस्याओं और संघर्षों से निजात दिलाने वाला है। बुधवार के बाद रूके पैसों का भुगतान मिल जाने से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का इस सप्ताह पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, इससे अभिभावक चिंतित हो सकते हैं।

Saptahik Ank Horoscope मूलांक 9: इस मूलांक के जातक के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी और बाल-बच्चों की चिंता में बीतने वाला है। पार्टनर के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न होगा। नकारात्मक लोग किसी काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Numerology Prediction (9-15April): मूलांक 2 और मूलांक 5 के लोगों का भाग्योदय, जानें कैसा रहेगा अप्रैल का दूसरा सप्ताह

ट्रेंडिंग वीडियो