scriptWeekly Horoscope (17 April-23 April 2023): सोम प्रदोष से शुरू हो रहा अप्रैल का तीसरा सप्ताह, तुला सिंह समेत इन राशियों को सबसे अधिक फायदा | Weekly Horoscope 17 April to 23 April Saptahik Rashifal Prediction | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope (17 April-23 April 2023): सोम प्रदोष से शुरू हो रहा अप्रैल का तीसरा सप्ताह, तुला सिंह समेत इन राशियों को सबसे अधिक फायदा

अप्रैल का तीसरा हफ्ता (17 April-23 April 2023) सोमवार सोम प्रदोषसे शुरू हो रहा है। यह सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार है तो कुछ राशि के जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। हालांकि सितारों की चाल के आधार पर साप्ताहिक भविष्यफल (Saptahik Rashifal Prediction) संकेत कर रहा है कि इसे आप अपने आत्मविश्वास और बुद्धि बल से अनुकूल बना पाएंगे। यह सप्ताह किस राशि के जातक के लिए अधिक फायदेमंद और किसके लिए चुनौतीपूर्ण है जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope (17 April-23 April 2023)।

Apr 14, 2023 / 07:24 pm

Pravin Pandey

today_horoscope_latest_patrika.jpg

saptahik rashifal april

मेषः अप्रैल का तीसरा सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शानदार है। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को सुखद समाचार मिल सकते हैं। जातक जो योजना बनाएंगे, उसे पूरा करने में सफल होंगे। इस सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए यात्रा योग बन रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास आपको समस्याओं से निकलने में मददगार बनेगा। पुरानी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और शनिवार के बाद समय मेष राशि के जातकों के अधिक अनुकूल हो जाएगा।

वृषः अप्रैल का तीसरा सप्ताह आपके लिए काम के दबाव वाला रहेगा। इससे आपके लिए तनाव भी हो सकता है। 17 से 23 अप्रैल के हफ्ते में आपके लिए लक्ष्य पाना आसान नहीं होगा। इस दौरान घरेलू समस्याएं परेशान करने वाली हो सकती हैं। इस सप्ताह रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। सप्ताह के अंत तक आपको प्रसन्नता मिलेगी। इस सप्ताह संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके फंसे हुए काम पूरे हो जाएंगे। हालांकि इस सप्ताह आपकी आय कम हो सकती है और खर्च अधिक हो सकते हैं। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है, अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मिथुनः 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह में भाग्य मिथुन राशि के जातकों का साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपकी योजनाएं सफल होंगी। इस सप्ताह आपकी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। इस सप्ताह लाभदायक यात्रा हो सकती है। इस सप्ताह धन का आगमन बढ़िया रहेगा। फंसा धन वापस मिलेगा, ऋण के बोझ से मुक्ति मिलेगी। मंगलवार और बुधवार को काम की अधिकता से परेशान भी रह सकते हैं। इस हफ्ते आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। यात्रायोग है सप्ताह के आखिर में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।
कर्कः कर्क राशि वालों के मन में सप्ताह की शुरुआत में वैचारिक अस्थिरता के संकेत हैं। हालांकि धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काम के दबाव में परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। लोगों से सहयोग लेना पड़ सकता है। पिता भी मदद करेंगे, नए कार्यों को करना पड़ सकता है। इस सप्ताह धन प्राप्ति और कार्यों में सफलता का योग है।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 15 April: इन राशियों पर शनि देव की कृपा, जानें किसकी राह में बिछे हैं रोड़े

सिंहः सूर्य इस सप्ताह मेष राशि पहुंच चुके हैं, इसका प्रभाव भी सिंह राशि पर पड़ेगा। मान सम्मान मिलेगा, उपेक्षा करने वाले भी समर्थन करते दिखेंगे। आपको बनाई गई योजनाओं का लाभ मिलेगा, वित्तीय मामलों में बड़ी सफलता के संकेत मिल रहे हैं। इस सप्ताह आय के साथ खर्च भी बढ़ेगा, किसी नजदीकी को कोई बात बुरी लग सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, कार्य समय पर होगा।
कन्याः 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। इस हफ्ते काम में मन नहीं लगेगा, नकारात्मकता हावी रहेगी। आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार और बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आय बढ़ेगी और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में सफल होंगे। मित्रों से मदद मिलेगी। हालांकि एक दो दिन कुछ समस्या आ सकती है, आय कमजोर रहने से ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
तुलाः यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए शानदार है, इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को संतान से सहयोग प्राप्त होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इस सप्ताह मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासकीय सम्मान भी मिल सकता है। इस सप्ताह वाहन एवं अन्य भौतिक सुखों की प्राप्ति का भी योग है। इस सप्ताह लाभकारी संपर्क बनेंगे, जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातक के लिए 17 अप्रैल से 23 अप्रैल का समय उतार चढ़ाव भरा रहेगा। पूर्व में किसी फैसले को लेकर पछताना पड़ सकता है। अनावश्यक समस्याएं इस सप्ताह आपको सता सकती हैं। इसके अलावा इस सप्ताह कई सफलता भी मिल सकती हैं। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इस हफ्ते के कुछ दिन उदासी भी रह सकती है। शनिवार से समय अच्छा होगा। आय वृद्धि का योग है, लाभ बढ़ेगा, प्रसन्नता होगी, कार्य में सहयोग प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ेंः Kharmas End 2023: इस वजह से खरमास के बाद भी शहनाई बजने का करना होगा इंतजार, जानें विवाह और गृह प्रवेश मुहूर्त

धनुः इस सप्ताह धनु राशि के जातक पराक्रमी नजर आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, भाई भी सहयोगी बनेगा। समस्याओं का निराकरण करने में आप सफल होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी, घरेलू मामलों में दिक्कत आएगी, दूसरों के हित के लिए किया गया काम भी परेशानी बढ़ाएगा। इससे 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह में आपको निर्णयों में बदलाव लाना पड़ सकता है। हालांकि स्वभाव से अलग थोड़ा गुस्सैल होना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
मकरः 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को राहत मिलेगी। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। भाग्य आपका साथ देगा, मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि का संकेत है। शुक्रवार शनिवार को मामूली तनाव रह सकता है। इस दौरान आय में कमी भी हो सकती है।

कुंभः इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अच्छे अवसर मिलेंगे। सितारे सरकारी काम में सफलता दिलाएंगे, प्रभाव में वृद्धि करेंगे। लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। कार्यों का विस्तार संभव है। धार्मिक सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर काम करेंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे, योजनाएं सफल बनेंगी। इस हफ्ते साथी से उपहार और दोस्तों से मुलाकात संभव है।
मीनः मीन राशि के जातक के लिए सप्ताह की शुरुआत कठिनाइयों के साथ हो सकती है। आय में कमी खर्च में बढ़ोतरी तनाव बढ़ा सकता है। मंगलवार से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, विचारों में आक्रोश नजर आएगा। बाद में गुरु शुक्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शनिवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
https://youtu.be/ElwdbksyudQ

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (17 April-23 April 2023): सोम प्रदोष से शुरू हो रहा अप्रैल का तीसरा सप्ताह, तुला सिंह समेत इन राशियों को सबसे अधिक फायदा

ट्रेंडिंग वीडियो