scriptआज का राशिफल 19 जुलाईः धनु राशि पर बड़ा संकट, अप्रिय समाचार मिलने की आशंका | Today horoscope July 19 Big problem for Sagittarius fear of getting unpleasant news says aaj ka rashifal prediction wednesday | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल 19 जुलाईः धनु राशि पर बड़ा संकट, अप्रिय समाचार मिलने की आशंका

आज का राशिफल, बुधवार, 19 जुलाई 2023, उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए बुधवार को कैसी रहेगी आपकी किस्मत, कुछ लोगों की किस्मत चमकेगी तो किसी के लिए मुश्किल समय

Jul 19, 2023 / 08:22 am

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल वीडियो 21 जुलाई 2023

मेष राशि: बहुत समय के बाद आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।


वृषभ राशि : कम समय में अधिक लाभ मिलेंगे। अपनों से अनबन होगी। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

मिथुन राशि: आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कुछ और कर रहे हो। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दूरियां बढ़ेंगी। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती है।

कर्क राशि: कभी भी किसी के भरोसे काम न करें। भरोसा खुद पर करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख संभव है। संपति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह राशि: आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है।

कन्या राशिः काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। आर्थिक संकट दूर होगा।

ये भी पढ़ेंः Rakshabandhan 2023: श्रीकृष्ण ने कैसे निभाया भाई का फर्ज, पांच कहानियों से जानें रक्षाबंधन का महत्व और परंपरा

तुला राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज तुला राशि वाले परिवारजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी। आलस्य और क्रोध न करें।

वृश्चिक राशिः बुधवार राशिफल संकेत करता है कि वृश्चिक राशि वाले किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

धनु राशि: कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे पर आलस्य की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

मकर राशि: संतान को कुसंगति से बचाएं। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से किया मजाक भारी पड़ सकता है। जोखिम न लें। विवाद से बचें।

कुंभ राशि: आप अपने मार्ग से भटक रहे हैं, संभल कर काम करें। धनहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा।


मीन: काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं पर आपको समझ नहीं आ रहा कि कहां करें। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mln6m

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल 19 जुलाईः धनु राशि पर बड़ा संकट, अप्रिय समाचार मिलने की आशंका

ट्रेंडिंग वीडियो