scriptSaptahik Rashifal 11 to 17 December: मेष, कर्क, सिंह समेत इन 7 राशियों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कौन रहे संभलकर | Saptahik Rashifal 11 to 17 December These 7 zodiac signs including Aries Cancer Leo will get special blessings weekly horoscope | Patrika News
राशिफल

Saptahik Rashifal 11 to 17 December: मेष, कर्क, सिंह समेत इन 7 राशियों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कौन रहे संभलकर

Saptahik Rashifal 11 to 17 December : दिसंबर का दूसरा सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों के लिहाज से बेहद शुभ है। इस सप्ताह बुध धनु राशि में वक्री होने वाले हैं। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। साथ ही शनि कुंभ राशि में होकर शश राजयोग बनाएंगे। वहीं मंगल रूचक और शुक्र मालव्य राजयोग बनाएंगे। ग्रहों की इन स्थितियों का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। ऐसे में जानते हैं कि दिसंबर का दूसरा सप्ताह किन राशियों के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 दिसंबर में आइये जानते हैं किसकी किस्मत चमकने वाली है..

Dec 11, 2023 / 08:56 pm

Pravin Pandey

weekly_horoscope.jpg

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 दिसंबर 2023

मेष राशि
साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 दिसंबर के अनुसार आपकी राशि मेष है तो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आप अपनी योग्यता और ताकत से दुनिया को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इस समय जीवन के हर क्षेत्र में आप मनचाही सफलता हासिल करेंगे और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मेष राशि के वे लोग जो कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान थे, उन्हें इस सप्ताह राहत मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो सप्ताह की शुरुआत में मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को काम के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। इस संबंध में की गई यात्राएं सुखद और लाभदायक होंगी। इन सात दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही बचत करने में सफल होंगे। इस समय पैतृक संपत्ति प्राप्त करने की बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के आखिर में स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह शुभ है। आपको अपने लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि
दिसंबर का दूसरा सप्ताह संकेत कर रहा है कि 11 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच वृषभ राशि के लोगों को जीवन में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले सोच-विचार करना होगा। इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को दूसरों के बहकावे में आने से बचना होगा। इस समय कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वर्ना ये आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। सप्ताह के बीच में किसी बात को लेकर भाई-बहनों से बहस हो सकती है। इस अवधि में रिश्तेदारों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा और दिमाग पर नियंत्रण रखना होगा, वाहन सावधानी से चलाना होगा वर्ना चोट चपेट लग सकती है। जब कोई पुरानी बीमारी उभरे तो उसकी अनदेखी न करें, वर्ना परेशानी हो सकती है। व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है और वांछित लाभ पाने के लिए आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल और घर के बीच संतुलन बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं लवलाइफ में जल्दबाजी से बचें वर्ना बात बिगड़ सकती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता होगी।

मिथुन राशि
साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 दिसंबर के अनुसार इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों को सेहत और रिश्तों के मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी या कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। इस समय सेहत के साथ-साथ घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान ढूंढ़ने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कायदे से विचार कर लें। सप्ताह के दूसरे भाग में जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद अचानक सामने आ सकता है। लवलाइफ को अच्छा बनाए रखने के लिए पार्टनर की निजी जिंदगी में कम दखल दें और उसकी भावनाओं को समझें। दांपत्य जीवन में खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी।

कर्क राशि
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कर्क राशि वालों को बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। इस समय कर्क राशि के लोगों को राहत मिलेगी। यदि आपका विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है या आपका विरोधी समझौते की पहल कर सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ है। इस समय व्यापार से जुड़े लोगों को व्यापार में मनचाहा मुनाफा होगा। ऐसे लोग जो लंबे समय से अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं, उनकी यह इच्छा 11 से 17 दिसंबर के बीच पूरी हो सकती है। सप्ताह के बीच में किसी मांगलिक अवसर में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। समाज सेवा या राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का आपको सहयोग मिलेगा। इस समय लवलाइफ आपकी अच्छी रहेगी। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो संभव है आपकी बात बन जाय। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और परिवार के साथ सुखद पल बिताने के कई मौके मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Mangalwar Rashifal: इन राशियों के लोगों के लिए शुभ है मंगलवार, मिलेगी खूब सफलता और धन दौलत


सिंह राशि
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सिंह राशि के लोगों को जीवन में आगे बढ़ने और मनचाही सफलता हासिल करने के मौके मिलेंगे, लेकिन आलस्य और अहंकार के कारण आप उन्हें खो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा। सप्ताह के बीच में आपका स्वास्थ्य भी आपके सपनों को पूरा करने में बाधक बन सकता है। इस समय मौसमी या पुरानी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। हालांकि पैसों का लेनदेन सावधानीपूर्वक करना होगा। इस सप्ताह लवलाइफ में आपका अहंकार आड़े आ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो दिसंबर का दूसर सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर्स और जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। कमीशन, कॉन्ट्रैक्ट, प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आया है। जिन लोगों का भूमि या भवन से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है, उनके पक्ष में फैसला आ सकता है। पैतृक संपत्ति पाने की बाधाएं दूर होंगी। सत्ता या शासन से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का दूसरा भाग शुभ साबित होगा। इस दौरान आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से सरकार से जुड़े मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल है। लव लाइफ में निकटता आएगी। लवपार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। अगर आप अपने प्यार को शादी में बदलने की सोच रहे हैं तो बाधाएं दूर होंगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि
आपकी राशि तुला है तो 11 से 17 दिसंबर के बीच आपके सपने साकार हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी विशेष व्यक्ति की मदद से कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। इस समय आप जो भी फैसला करेंगे उसमें मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज सेवा या राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। ऐसे लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह बेहद शुभ है। अगर आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं या नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है। सप्ताह के आखिर में व्यापार के सिलसिले में की गई कोई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। लवलाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के आखिर में आप परिवार या करीबी दोस्तों के साथ किसी धार्मिक या पर्यटन स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वृश्चिक राशि के लोग बुद्धि, विवेक और वाणी से मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य का खूब साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार से जुड़े किसी मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसा करते समय आपको अपनों का साथ मिलेगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। इस अवधि में नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में बड़े से बड़े काम भी सहकर्मियों की मदद से पूरा कर पाएंगे। जो लोग विदेश में करियर या बिजनेस बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। इस दौरान आपको धार्मिक या मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करेंगे तो स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Saptahik Ank Rashifal: मूलांक 1 के लोग आर्थिक रूप से होंगे मजबूत, मूलांक 2 वालों को नई नौकरी-पदोन्नति और अंक 3 को अच्छा रिटर्न


धनु राशिफल
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में धनु राशि के लोगों को सौभाग्य का साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर या बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस अवधि में रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं मनोवांछित सफलता दिलाएंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भूमि और भवन संबंधी विवाद सुलझेंगे। सप्ताह के बीच में संतान संबंधी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पहले किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं। इस समय व्यापार से संबंधित यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे कार्यस्थल और परिवार में उनका सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह हफ्ता काफी अच्छा है। आपको अपने लवपार्टनर के साथ खुशी से समय बिताने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कोई भी कदम उठाने से पहले आपको अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। करियर हो या बिजनेस आपको सावधान रहना होगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो कार्यभार और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जबकि विरोधी काम में रूकावट पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में आपका स्वास्थ्य भी आपके सोचे हुए काम पूरे करने में बाधक बन सकता है। इस अवधि में मौसमी बीमारियों से सावधान रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को दूसरों पर भरोसा करने या उनसे उम्मीद करने से बचना चाहिए, वर्ना समय पर मदद न मिलने से परेशान हो सकते हैं। पैसों का लेन-देन और निवेश करते समय बहुत सावधान रहें। सप्ताह के आखिर में समय आपके अनुकूल हो सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। लवलाइफ में जल्दबाजी न करें वर्ना बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशि
आपकी राशि कुंभ है तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पहले किए गए प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन संबंधी विवाद सुलझेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के आखिर तक उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि या जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से भूमि, भवन वाहन आदि की खरीद-फरोख्त करने की सोच रहे हैं, उनकी इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आर्थिक लिहाज से 11 दिसंबर से 17 दिसंबर का सप्ताह आपके लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी बना हुआ है। सप्ताह के बीच में व्यवसाय से जुड़े लोगों का पैसा अप्रत्याशित रूप से बाजार से निकलेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं आकार लेती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के आखिर में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। लवलाइफ में मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो दिसंबर का दूसरा सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में कार्य करने में भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह आप सत्ता और सरकार से जुड़े अधिकारियों की मदद से लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह हफ्ता बेहद शुभ है, जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे थे उन्हें बेहतर मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम की प्रशंसा करेंगे, और आपके काम में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिहाज से यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए शुभ है। सप्ताह के बीच में व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं मनोवांछित लाभ प्रदान करेंगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लवलाइफ में भी यह समय खुशियां लाएगा। सिंगल व्यक्ति के जीवन में कोई आ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal 11 to 17 December: मेष, कर्क, सिंह समेत इन 7 राशियों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कौन रहे संभलकर

ट्रेंडिंग वीडियो