scriptआज का राशिफल 6 जुलाई: इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी, इनका हो सकता है ट्रांसफर | aaj ka rashifal 6 july Job for unemployed of this zodiac sign they can be transferred today horoscope | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल 6 जुलाई: इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी, इनका हो सकता है ट्रांसफर

गुरुवार को इन राशि के लोगों को मिल सकती है नौकरी और इनका हो सकता है तबादला, आज का राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा आपका भाग्य।

Jul 05, 2023 / 04:57 pm

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal_patrika_latest_2023.jpg

आज का राशिफल 6 जुलाई 2023

मेष राशि : पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।

वृषभ राशि : आप अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें, जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें, आय बढ़ेगी।

मिथुन राशि : पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। गुरुवार को यात्रा सम्भव है।


कर्क राशि : पारिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं, रुका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।

सिंह राशि : जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे, प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे।

कन्या राशिः अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे, शांति से समय व्यतीत करें।

ये भी पढ़ेंः Savan 2023: सावन में घर पर राशि के अनुसार ऐसे करें शिवजी की पूजा, भोले हो जाएंगे प्रसन्न

तुला राशि: आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी, बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कारोबार विस्तार का मन बनेगा।

वृश्चिक राशि : आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं, मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

धनु राशि : व्यावसायिक अटके काम पूरे होंगे, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है, धन आगमन संभव है।


मकर राशि: अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे, परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रूकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी, मेहनत से काम करें सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण और विभागीय परिवर्तन के योग हैं।

मीन राशि: जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे, दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल 6 जुलाई: इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी, इनका हो सकता है ट्रांसफर

ट्रेंडिंग वीडियो