scriptAaj Ka Rashifal 5 August: इनको शेयर वायदा निवेश में रखनी होगी सतर्कता, आज का राशिफल में जानें किसे होगा आर्थिक लाभ | Aaj Ka Rashifal 5 August 2024 budh vakri daily horoscope monday budh rashi parivartan people have to be cautious in share future market investing capricorn in today horoscope sawan third monday | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 August: इनको शेयर वायदा निवेश में रखनी होगी सतर्कता, आज का राशिफल में जानें किसे होगा आर्थिक लाभ

Aaj Ka Rashifal 5 August 2024: सावन का तीसरा सोमवार ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महत्वपूर्ण है। 5 अगस्त को बुध वक्री हो जाएंगे, इसका सभी राशि पर असर पड़ेगा। दैनिक राशिफल का संकेत है कि मकर राशि वालों को शेयर और वायदा बाजार में निवेश में सतर्कती रखनी होगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें किसे आर्थिक लाभ होगा (budh vakri daily horoscope monday) ।

भोपालAug 05, 2024 / 11:02 am

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 5 August 2024 sawan somvar budh vakri effect

आज का राशिफल सोमवार सावन तीसरा सोमवार 2024

आज का राशिफल मेष राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 5 अगस्त के अनुसार सोमवार को कार्यों में रूकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
Daily Horoscope Aries monday 5 august 2024 budh vakri
आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 4 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल वृषभ राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 5 अगस्त के अनुसार सोमवार को मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।
ये भी पढ़ेंः रूठी लक्ष्मी जी को मनाने के ये हैं आसान उपाय, दरिद्रता हो जाएगी छूमंतर

Daily Horoscope taurus monday 5 august 2024 budh vakri effect
आज का राशिफल सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल मिथुन राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 5 अगस्त 2024 के अनुसार सोमवार को पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi monday 5 august 2024 budh vakri
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल कर्क राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 5 अगस्त के अनुसार सोमवार को अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal kark Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri prabhav
आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल सिंह राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि 5 अगस्त के अनुसार सोमवार को अपने सहकर्मियों से बातों में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
ये भी पढ़ेंः नए सप्ताह में मेष समेत 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगी आय, नौकरी में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri prabhav
आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल कन्या राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार सोमवार को कन्या राशि वालों के लिए शुभ समय है। इस समय सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri
आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार 5 अगस्त 2024

आज का राशिफल तुला राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 5 अगस्त को समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवार जनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri
आज का राशिफल तुला राशि सोमवार 5 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार सोमवार को दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri
आज का राशिफल वृश्चिक राशि सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल धनु राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

दैनिक राशिफल धनुराशि के अनुसार 5 अगस्त को कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव है, यात्रा हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 4 August To 10 August: तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों पर धन वर्षा, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri
आज का राशिफल धनु राशि सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल मकर राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

सोमवार राशिफल के अनुसार मकर राशि वालों की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri effect
आज का राशिफल मकर राशि सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव

आज का राशिफल कुंभ राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

सोमवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रूका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi somvar 5 august 2024 budh vakri effect
आज का राशिफल कुंभ राशि सोमवार 5 अगस्त 2024

आज का राशिफल मीन राशि 5 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

सोमवार राशिफल मीन राशि के अनुसार किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi sawan somvar 5 august 2024 budh vakri
आज का राशिफल मीन राशि सावन सोमवार 5 अगस्त 2024 बुध वक्री प्रभाव
ये भी पढ़ेंः

अच्छे फल के लिए इस सप्ताह करिए ये उपाय, नहीं होगा कोई कष्ट

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 5 August: इनको शेयर वायदा निवेश में रखनी होगी सतर्कता, आज का राशिफल में जानें किसे होगा आर्थिक लाभ

ट्रेंडिंग वीडियो