scriptAaj Ka Rashifal 26 August: वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा भगवान का आशीर्वाद, आज का राशिफल में जानें जन्माष्टमी पर किसकी चमकेगी किस्मत | Aaj Ka Rashifal 26 August 2024 Janmashtami Daily Horoscope Monday 5 zodiac including Taurus Gemini will get God's blessings know in today horoscope whose luck will shine | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August: वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा भगवान का आशीर्वाद, आज का राशिफल में जानें जन्माष्टमी पर किसकी चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: जन्माष्टमी 2024 सोमवार 26 अगस्त को है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि इस दिन 5 राशि के लोगों को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलेगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें सोमवार को किसकी किस्मत चमकेगी (Janmashtami Daily Horoscope Monday)

भोपालAug 25, 2024 / 09:55 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 26 August 2024

वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा भगवान का आशीर्वाद, आज का राशिफल में जानें जन्माष्टमी पर किसकी चमकेगी किस्मत

आज का राशिफल मेष राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि सोमवार 26 अगस्त के अनुसार समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रूके काम पूरे होने में सफल होंगे।
Daily Horoscope Aries somvar 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल मेष राशि जन्माष्टमी सोमवार 26 अगस्त 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 अगस्त के अनुसार सोमवार की शुरुआत आपके लिए शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय और चिंता हावी रहेंगे। संत दर्शन मिलेगा।
Daily Horoscope taurus monday 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल मिथुन राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 26 अगस्त के अनुसार सोमवार को मिथुन राशि वालों को परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की संपूर्ण पूजा विधि, सभी 16 चरणों के सरल वैदिक मंत्रों के साथ

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi monday 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल कर्क राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 26 अगस्त के अनुसार आजकल आप बहुत ज्यादा बोलने लग गए हैं। किस के सामने क्या बोलना है। कैसे बोलना है, सीखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।
Aaj Ka Rashifal kark Rashi monday 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल सिंह राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि 26 अगस्त के अनुसार सोमवार को अपनी चतुराई से अपने काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की ओर आकर्षित होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भय और ‍चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi somvar 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल कन्या राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार सोमवार को कन्या राशि वालों को अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जो काम जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं, उतना ही विलंब होगा। आर्थिक परेशानियां सताएंगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा की ये है जरूरी सामग्री, जानें घर पर कैसे करें पूजा

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi somvar 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल तुला राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार सोमवार को आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख संभव है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi somvar 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल तुला राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार सोमवार को वृश्चिक राशि वालों की विदेश यात्रा सफल रहेगी। नेत्र संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म कार्यों में रूचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi somvar 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल वृश्चिक राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल धनु राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार संकुचित विचार धारा आपको पीछे धकेल रही है। सोमवार को आपको अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान और क्रोधित होंगे।
ये भी पढ़ेंः

लड्डू गोपाल को घर लाने का सही समय क्या है, जानें वो शुभ दिन, स्थापना विधि और पूजा नियम

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi monday 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल धनु राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल मकर राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 26 अगस्त को परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi monday 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल मकर राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल कुंभ राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है, आप व्यर्थ चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Laddoo Gopal Katha: इस कारण लड्डू खाते बाल कृष्ण की होने लगी पूजा, जानें लड्डू गोपाल की कथा

Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi monday 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल कुंभ राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

आज का राशिफल मीन राशि 26 अगस्त 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल 26 अगस्त के अनुसार सोमवार को कार्यक्षेत्र में कोई विश्वास पात्र आपको धोखा दे सकता है। नौकरी में आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण सहकर्मी ईर्ष्या रखेंगे। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को आप परास्त करेंगे। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी लेकर न खाएं, सावधानी से वाहन चलाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किसी व्यापारिक अनुभव से बड़ा लाभ हो सकता है। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे, किसी मित्र से धन मिलेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आमदनी बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में विघ्न आने से मन शांत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi somvar 26 august 2024 janmashtami
आज का राशिफल मीन राशि सोमवार 26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 26 August: वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों को मिलेगा भगवान का आशीर्वाद, आज का राशिफल में जानें जन्माष्टमी पर किसकी चमकेगी किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो