scriptप्रियंका और निक की उम्र के अंतर को लेकर भद्दे कमेंट्स करने वालों को अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब | Priyanka chopra statement over age gap with husband nick jonas | Patrika News
हॉलीवुड

प्रियंका और निक की उम्र के अंतर को लेकर भद्दे कमेंट्स करने वालों को अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

जब भी प्रियंका अपने पति निक के साथ कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं तो यूजर्स उम्र के अंतर को लेकर उन पर तंज कसते हैं

Jun 07, 2019 / 07:33 pm

Mahendra Yadav

priyanka chopra

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने एक ग्लोबल स्टार के रूप में खुद को साबित किया है। बता दें कि पिछले वर्ष उन्होंने अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी की अनाउंसमेंट से लेकर अब तक यह कपल अक्सर सुर्खियों में रहता है। गौरतलब है कि दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। प्रियंका निक से उम्र में बड़ी है। इस वजह से इनको कई बार ट्रोल भी किया जाता है।

 

Priyanka Nick Jonas
जब भी प्रियंका अपने पति निक के साथ कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं तो यूजर्स उम्र के अंतर को लेकर उन पर तंज कसते हैं और कुछ यूजर्स को भद्दे—भद्दे कमेंट्स भी करते हैं। अब प्रियंका ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंयरव्यू में प्रियंका ने कहा कि जो लोग उम्र को लेकर भद्दे कमेंट करते हैं वह वाकई में बहुत क्रूर हैं।

 

Priyanka Nick Jonas

प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा कि अगर लड़के की उम्र ज्यादा हो तो कोई इस पर बात भी नहीं करता, बल्कि लोग ऐसा होना पसंद करते हैं। वहीं, प्रियंका और निक की उम्र को लेकर लिखे जाने वाले आर्टिकल का प्रियंका की ससुराल वालों ने भी विरोध किया और पूरा परिवार प्रियंका के साथ हैं। प्रियंका कहती हैं कि क्या मैं निक संग अपनी शादी पर गर्व नहीं महसूस कर सकती, क्योंकि वह उम्र में छोटे हैं।

Hindi News/ Entertainment / Hollywood News / प्रियंका और निक की उम्र के अंतर को लेकर भद्दे कमेंट्स करने वालों को अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

ट्रेंडिंग वीडियो