scriptNose Bleeding : गर्मी में आता है नाक से खून? तो जानिए इसका कारण और बचने के ये कारगर घरेलू नुस्खे | Home Remedies to prevent nose bleeds in Summer | Patrika News
घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Nose Bleeding : गर्मी में आता है नाक से खून? तो जानिए इसका कारण और बचने के ये कारगर घरेलू नुस्खे

गर्मी (Summer) अपने साथ कई सेहत से जुड़ी समस्याएं लेकर आती है। तमाम समस्याओं में एक बड़ी समस्या होती है नाक से खून (Nose Bleeding) आना। बच्चे से लेकर बड़े तक इस समस्या से परेशान रहते हैं। क्यों? चलिए जानें और इसके बचाव के उपाय क्या है, यह भी जानें।

Apr 05, 2022 / 01:55 pm

Ritu Singh

cause_of_nose_bleed.jpg
नाक से खून आना नकसीर (Nakseer) नकसीन भी कहा जाता है। ये बीमारी गर्मी आने के साथ ही बढ़ने लगती है। असल में गर्मी इस बीमारी को बढ़ाने का काम करती है। नाक से खून (Bleeding)आना कई करणों से होता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार ये गंभीर भी होता है, क्योंकि खून रुकता नहीं या बार-बार आने लगता है।
Nose Bleeding Problem: गर्मी में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन के साथ नाक से खून आना भी कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। ये समस्या हर किसी में अलग-अलग कारणों से होती है। कुछ को गर्म चीजों के खान ेसे होती है तो कुछ को अन्य कारणों से। तो चलिए जानें कि नकसीर का कारण क्या है और इससे कैसे बचें।
Nose Bleeding Cause: नकसीर के होने के पीछे हैं ये कारण जिम्मेदार

शुष्क हवा: गर्मी में शुष्क हवा से नाक की खून की ये नलियां फैल जाती हैं, इससे नाक में सूखापन बढ़ने लगता है और नसिकाओं में तनाव के कारण खून निकलने लगता है। इसलिए गर्मी में हमेशा मुंह को ढक कर रखना चाहिए।
साइनस: साइनोसाइटिस की समस्या जिन्हें होती है, उनमें भी नकसीर की समस्या होती है। नाक में साइनस से सूजन आता है और इससे नाक की झिल्ली फट जाती है। यह समस्या वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण कई बार होती है।
जुखाम: नाक से खून आने के कई कारणों में से एक सर्दी जुखाम भी है। कोल्ड नाक की परत में जलन पैदा कर नकसीर की आशंका को काफी हद तक बढ़ा देता है।

नाक में ट्यूमर: अगर नाक से खून आने की समस्या हमेशा बनी रहे तो इसके पीछे कारण नाक के अंदर ट्यूमर का बनना भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें

जोड़ों के दर्द की वजह बनती हैं आपकी ये 5 गलतियां, जानिए यूरिक एसिड बढ़ाने वाले कारक

नाक में ट्यूमर: अगर नाक से खून आने की समस्या हमेशा बनी रहे तो इसके पीछे कारण नाक के अंदर ट्यूमर का बनना भी हो सकता है।

नेजल स्प्रे का यूज : जो लोग साइनस या सर्दी के कारण नेजल स्प्रे ज्यादा यूज करते हैं, उनके नाक से भी खून आने की समस्या ज्यादा होती है।
Nose Bleeding Another Cause: ये कारण भी होते हैं जिम्मेदार

नकसीर डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक का भी एक लक्षण होता है। वहीं, जिन लोगों को बहुत ज्यादा मसालेदार या तेज मिर्ची वाला खाना पसंद होता हैख् उनमें भी ये समस्या होती है। इसके अलावा सिर या नाक पर चोट लगने पर भी नाक से खून आता है।
यह भी पढ़ें

एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखने की आदत बना देगी इन बीमारियों का मरीज, जानिए इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स

Nose Bleeding Home Remedies: नकसीर होने पर ये घरेलू उपाय आते हैं बहुत काम

1- सरसो तेल : नाक से खून आने पर मरीज को बिस्तर पर ऐस लिटाएं ताकि सिर नीचे की ओर लटका रहे। उसके बाद उसकी नाक में एक-एक बूंद सरसों का तेल डाल दें।
2- ठंडा पानी : नकसीर हाने पर मरीज को लिटा दें और उसके सिर पर ठंडे पानी डालने शुरू करें। इसके अलावा नाक से खून निकलने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर पीड़ित की नाक पर रख दें।
3- प्याज का रस: नकसीर में प्याज का रस भी डालने से आराम मिलता है।

4- मुंह से सांस लेना: नकसीर आने पर सिर को आगे की झुकाना चाहिए। इसके अलावा नाक से खून आने पर नाक की बजाय मुंह से सांस लेनी चाहिए।

ये उपाय तुंरत राहत दिलाने के लिए हैं, लेकिन नकसीर की समस्या का इलाज डॉक्टर से जरूर करना चाहिए।

Home / Health / Home And Natural Remedies / Nose Bleeding : गर्मी में आता है नाक से खून? तो जानिए इसका कारण और बचने के ये कारगर घरेलू नुस्खे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो