High blood pressure: भारत में 22 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, जो दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 5 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है? एक रिसर्च में पाया गया कि थोड़े समय के लिए तेज़ गति से की गई एक्सरसाइज दिल को बेहतर तरीके से खून पंप करने में मदद करती है और ब्लड प्रेशर को 28% तक कम कर सकती है। तो, आज ही अपनी दिनचर्या में सीढ़ियां चढ़ना, साइकिल चलाना, तेज़ वॉक करना और सामान उठाना जैसे छोटे कदम शामिल करें। अपनी सेहत का ख्याल रखें।