scriptVitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से हो सकती है शरीर में कई परेशानियां, जानिए इन्हें कैसे कर सकते हैं दूर | health problems due to vitamin d deficiency | Patrika News
स्वास्थ्य

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से हो सकती है शरीर में कई परेशानियां, जानिए इन्हें कैसे कर सकते हैं दूर

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की बात करें तो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक विटामिन्स में से एक है,यदि इसकी कमी हो जाए तो शरीर को अनेकों नुकसान हो सकते हैं। इसलिए विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आपको इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

Dec 16, 2021 / 11:43 am

Neelam Chouhan

 विटामिन डी की कमी से हो सकते हैं शरीर में कई परेशानियां, जानिए इन्हें कैसे कर सकते हैं दूर

Vitamin D Deficiency

नई दिल्ली। Vitamin D Deficiency: बॉडी को लंबे समय समय तक स्वस्थ बना के रखने के लिए विटामिन डी युक्त फ़ूड कई ज्यादा आवश्यक होता है। विटामिन डी की यदि कमी हो जाए तो सेहत को अनेकों नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसकी कमी से सबसे ज्यादा असर आपके हड्डियों के सेहत के ऊपर पड़ता है,क्योंकि वे कमजोर हो जाना शुरू हो जाती हैं। वहीं आंखों के रोशनी के ऊपर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है, आंखों की रोशनी को तेज बना के रखने के रखने के लिए विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन अति आवश्यक होता है। इसलिए जानते हैं विटामिन डी से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं और इन कमी को कैसे दूर किया जा सकता है।
1.विटामिन डी की कमी से शरीर में बनी रह सकती है थकान
यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो आपको थकान भी हो सकती है। अक्सर आप समझते होंगें कि थकान का कारण नींद की कमी के कारण हो सकता है। लेकिन इसकी मुख्य वजह होती है नींद की कमी। वहीं यदि आप ज्यादा थकी को महसूस करेंगें तो आप सही से काम नहीं कर पाएंगें। इसलिए यदि आप भी हर समय खुद को थका हुआ या लो फील करते हैं तो विटामिन डी युक्त चीजों को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
2.विटामिन डी की कमी से हो सकती हैं मानसिक समस्याएं
विटामिन डी आपके शरीर को स्वस्थ बना के तो रखता ही है वहीं ये मानसिक तनाव को दूर करने में भी सहायक हो सकता है। आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि किसी न किसी बात कि चिंता लगी ही रहती है ऐसे में यदि विटामिन डी की कमी हो जाए तो ये आपको मानसिक रूप से कमजोर भी बना सकती है। इसलिए आपको अपने डाइट के ऊपर खासतौर पर ध्यान रखने कि जरूरत होती है कि उसमें उसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी युक्त चीजें जरूरर होनी चाहिए। क्योंकि यदि विटामिन डी की कमी ज्यादा बढ़ जाती है तो ये आपको डिप्रेशन का शिकार भी बना सकती है।
stress
3.विटामिन डी की कमी से पड़ सकता है इम्युनिटी पर असर
यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इसका असर आपके शरीर के ऊपर तो पड़ता ही है साथ ही साथ इससे इम्युनिटी कमजोर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इम्युनिटी का मजबूत होना शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है क्योंकि ये कई बीमारियों से बचा के रखने में आपकी मदद करता है। वहीं विटामिन डी की कमी होने के कारण अक्सर आपको सर्दी-जुकाम के जैसे समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए यदि इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो विटामिन डी आपकी मदद कर सकता है।
immunity
4.विटामिन डी की कमी से हो सकती हैं हड्डियां कमजोर
हड्डियों से जुड़ी समस्यायों से यदि आप परेशान रहते हैं तो इसका एक मुख्य कारण विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है। यदि इसकी कमी हो जाए तो आपको गठिया और हड्डियों से जुड़ी अनेकों समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं जोड़ों में दर्द बढ़ने का खतरा भी अधिक हो जाता है। इसलिए यदि आप हड्डियों से जुड़ी समस्या को दूर करना चाहते हैं तो विटामिन डी युक्त फ़ूड बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है।
bone
विटामिन डी के मुख्य स्रोत 1.दूध
दूध का सेवन यदि आप करते हैं तो इससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। दूध के सेवन से वहीं आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिल सकता है। इसलिए आपको कोशिश करना चाहिए कि एक गिलास दूध का सेवन आपको रोजाना करना चाहिए। ताकि आप स्वस्थ रहे और शरीर से विटामिन डी की कमी भी पूरी हो जाए।
milk
2.दही
दही का सेवन सेहत के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। ये शरीर को स्वस्थ बना के रखने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर करता है। वहीं दही का सेवन आपके स्किन को भी चमकदार बना के रखने में सहायक होता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो दही इस कमी की पूर्ती कर सकता है। इसलिए शरीर के लिए दही का सेवन अतिआवश्यक होता है ताकि से विटामिन डी की कमी को पूरा करने में आपकी मदद कर सके।
curd
3.फैटी फिश
यदि आप भी विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो फैटी फिश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फैटी फिश में वहीं कैल्शियम, फाइबर, फ़ास्फ़रोस के जैसे अन्य तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में मदद करते हैं। यदि आप फैटी फिश को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपको स्वस्थ बना के रखते हैं और विटामिन डी की पूर्ती भी करते हैं।
fish
4.ओट्स या दलिया
ओट्स और दलिया ये दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है, वहीं विटामिन डी की कमी को पूरा करने में ये आपकी मदद भी कर सकती है। ओट्स या दलिया को यदि आप अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपको लंबे समय तक स्वस्थ और फिट बना के रखते हैं। वहीं विटामिन डी इनमें भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आपको इन्हें अपने रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
oats

Hindi News / Health / Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से हो सकती है शरीर में कई परेशानियां, जानिए इन्हें कैसे कर सकते हैं दूर

ट्रेंडिंग वीडियो