
Causes of hand tremors Tremble in young Age
How to stop hand tremors naturally : हाथ-पैर कांपने की समस्या आमतौर पर उम्रदराज़ लोगों में देखी जाती है, लेकिन जब यह समस्या युवाओं में होती है, तो यह चिंता का विषय बन जाती है। कई लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जबकि इसके पीछे कई गंभीर स्वास्थ्य कारण हो सकते हैं। युवाओं में हाथ-पैर कांपने (Trembling of hands and feet) की मुख्य वजहें क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।
कुछ लोगों में हाथ कांपने की यह समस्या अनुवांशिक होती है, जिसे एसेंशियल ट्रेमर कहा जाता है। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब व्यक्ति किसी चीज़ को पकड़ता है या कोई गतिविधि करता है। यदि परिवार में पहले किसी को यह समस्या रही है, तो युवावस्था में भी इसका खतरा हो सकता है।
यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसमें हाथ और पैरों में कंपन के साथ-साथ संतुलन बनाने में भी कठिनाई होती है। स्पाइनल सेरेबेलर एटैक्सिया एक गंभीर बीमारी है, जो समय के साथ बढ़ सकती है और चलने-फिरने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
जब शरीर में थायरॉइड हार्मोन की मात्रा असामान्य रूप से बढ़ जाती है, तो यह मांसपेशियों में कमजोरी और कंपन का कारण बन सकती है। यदि किसी व्यक्ति को लगातार थकान, वजन कम होना, अधिक पसीना आना और कंपन की समस्या हो रही है, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन अचानक बंद कर देता है, तो उसे विथड्रॉअल सिंड्रोम हो सकता है, जिसमें शरीर में कंपन, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। यह समस्या अस्थायी होती है और सही उपचार व परामर्श से नियंत्रित की जा सकती है।
कई बार अत्यधिक तनाव, चिंता (एंग्जाइटी) और डिप्रेशन भी युवाओं में हाथ-पैर कांपने की वजह बन सकते हैं। मानसिक तनाव मांसपेशियों पर प्रभाव डालता है, जिससे शरीर में कंपन महसूस होता है।
नियमित योग और शारीरिक व्यायाम करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर रहता है। प्राणायाम और ध्यान करने से मानसिक तनाव भी कम होता है, जिससे कंपन की समस्या नियंत्रित हो सकती है।
भोजन में विटामिन बी12, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर आहार शामिल करने से नसों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
अगर कंपन की समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। सही समय पर इलाज से गंभीर स्थितियों को रोका जा सकता है।
युवाओं में हाथ-पैर कांपने की (Causes of hand tremors) समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिसमें जेनेटिक, हार्मोनल, मानसिक तनाव और नशीले पदार्थों का असर शामिल है। इसे दूर करने के लिए योग, संतुलित आहार और सही चिकित्सकीय परामर्श ज़रूरी है। अगर समय पर ध्यान दिया जाए, तो इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
IANS
Published on:
19 Feb 2025 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Human Body after Death: मौत के बाद भी तुरंत बंद नहीं होता शरीर! जानिए कौन सा अंग कब तक रहता है जिंदा

