पीएम मोदी के मन की बात में छाया हापुड की नीम नदी का जिक्र
Mann Ki Baat: Mann Ki Baat: पीएम मोदी मन की बात 102 वीं कड़ी का आज प्रसारण हुआ। जिसमें पीएम मोदी ने मन की बात कही। पीएम मोदी मन की बात में हापुड की नीम नदी का जिक्र किया। बात दें कि हापुड की नीम नदी विलुप्त होने के कगार पर थी। वरिष्ठ पर्यावरणविद् नवीन प्रधान और नदियों के संरक्षण पर काम कर रहे नीर फाउंडरेशन रमन कांत त्यागी के अथक प्रयास से नीम नदी पुनर्जीवित हुई।
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, ‘हापुड़ जिले में एक विलुप्त नदी को पुनर्जीवित किया गया है। एक सामूहिक प्रयास से नीम नदी फिर से जीवंत होने लगी है। नदी के उद्गम स्थल अमृत सरोवर को विकसित किया जा रहा है। मन की बात की 102वीं कड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि बडे से बड़ा लक्ष्य कठिन से कठिन चुनौती, सामूहिक शक्ति से जीती जाती है।
दशको से विलुप्त हुई नीम नदी को पुनर्जीवित करने बीड़ा नवीन प्रधान और रमनकांत त्यागी ने उठाया था। युवाओं को तो नीम नदी के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। बुजुर्गों को ही नीम नदी के बारे में कुछ जानकारी थी। नदी के किनारे के गांवों में पंचायत कर नीम नदी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
इसके साथ ही शहर और स्कूल-कालेजों से लेकर समाजसेवी संस्थाओं के बीच नीम नदी के महत्व पर चर्चाएं की गई। सभी ने हर तरह से जनसहयोग की सहमति जताई तो एक कारवां बनता चला गया। दो युवाओं के अथक प्रयास से जनमानस के बीच नीम नदी चर्चा की विषय बनी है। जिसका जिक्र पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण करने की लोगों से अपील की है। उन्होंने यूपी के बांदा जिले के तुलसीराम यादव का इस बारे में उदाहरण दिया। पीएम ने जिक्र किया कि कैसे तुलसीराम गांव के लोगों को साथ लेकर इलाके में 40 से अधिक तालाब बना चुके हैं।
Hindi News/ Hapur / Mann Ki Baat: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में छाया हापुड की नीम नदी के पुनर्जीवित होने का जिक्र