script48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, IMD का Weather Alert | MP Weather alert for cold increased in mp in 48 hours | Patrika News
ग्वालियर

48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, IMD का Weather Alert

MP Weather Alert: रात में गुलाबी ठंड की दस्तक, पारा सामान्य से 1.5 डिग्री नीच, सीजन में पहली बार तापमान 20 डिग्री से नीचे आया, मौसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख बदलने से बदला मौसम, 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी…

ग्वालियरOct 17, 2024 / 08:21 am

Sanjana Kumar

MP Weather
MP Weather: उत्तर पश्चिम हवा चलने से बुधवार को शहर का मौसम बदल गया। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से पारा 18.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
इस कारण रात में ठंड का अहसास हुआ। रात में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे तापमान में और गिरावट आएगी। दीपावली तक रात में ठंड और गहरा जाएगी। दिन का तापमान भी सामान्य होगा।

बंगाल की खाडी़ से नमी आना बंद हो गई है। हवा का रुख भी उत्तर पश्चिम हो गया है। इससे आसमान साफ हो गया। आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 18.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सीजन में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। इस कारण रात में ठंड का अहसास हुआ। आसमान साफ होने से दिन में तेज धूप निकली, जिससे दिन में तापमान बढ़ गया, लेकिन उमस भरी गर्मी नहीं रही। क्योंकि हवा में नमी नहीं थी।

मानसून बिदा लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम

  • बंगाल की खाडी़ में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम तमिलनाडु होते हुए गुजर रहा है। इस सिस्टम का उत्तर भारत की ओर ज्यादा असर नहीं है। न इस सिस्टम से नमी आ रही है।
  • जम्मू- कश्मीर में 22 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे अंचल में बादल छाएंगे। इसके गुजर जाने के बाद मौसम में तेज गति से बदलाव आएगा।

यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि मध्यप्रदेश से मानसून विदा हो गया है लेकिन 3 सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से अगले कुछ दिन बूंदाबांदी और बादल वाला मौसम बना रहेगा। 22 अक्टूबर से ठंड बढ़ेगी, लोगों को ठिठुरन का अहसास होगा। नवंबर की शुरुआत में ही कंपकंपाती ठंड पड़ने लगेगी।

बुधवार को यहां हुई बारिश, अगले 24 घंटे में एमपी में कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

बुधवार 16 अक्टूबर को बैतूल, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर तीव्र प्रेशर एरिया (डिप्रेशन) आगे बढ़ रहा है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी होगी और बादल छाए रहेंगे।

इन जिलों में खिली रहेगी धूप


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम खुला रहेगा। गुरुवार को कई जिलों में तेज धूप निकलेगी। भोपाल में भी आसमान साफ रहेगा। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Hindi News / Gwalior / 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, IMD का Weather Alert

ट्रेंडिंग वीडियो