scriptLok Sabha Elections 2024: चौपाल में बाहर आया सच, लोक सभा चुनाव से है कनेक्शन | Lok Sabha Elections 2024 Chupal in Gwalior make sure improved Chaupal improved Gender ratio impact on voting | Patrika News
ग्वालियर

Lok Sabha Elections 2024: चौपाल में बाहर आया सच, लोक सभा चुनाव से है कनेक्शन

Lok Sabha Elections 2024: आपका वोट कितना कीमती है…कि चुनाव से पहले मतदान जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं, इस बार गांव-गांव चौपाल का आयोजन किया जा रहा है ताकि एक-एक मतदाता वोटिंग लिस्ट में नाम जुड़वा सके…इन चौपालों से महिला मतदाताओं का संख्या भी बढ़ी है…

ग्वालियरApr 08, 2024 / 11:04 am

Sanjana Kumar

women_voters.jpg

लोक सभा चुनाव 2024: बढ़ गई महिला वोटर्स की संख्या।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में 9 अप्रेल तक नाम जोड़े जाएंगे। इसके लिए शहर और गांव में चौपालें लगाई जा रही हैं। इन चौपालों में महिला मतदाता अधिक जुड़ी हैं, जिससे जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में सुधार हुआ है। 1000 पुरुषों पर 895 महिलाएं हैं। क्योंकि जिले के 142 पोलिंग बूथ ऐसे थे, जहां महिलाओं की संख्या चिंताजनक थी, लेकिन पहले से स्थिति बेहतर हुई है। साथ ही जिले की 63.93 फीसदी आबादी के पास वोट देने का अधिकार हैं। ईपी रेशियो में भी सुधार हुआ है।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 8 फरवरी को हुआ था। बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे किया। मतदाताओं के नाम जोड़े और स्थान परिवर्तन व मृतकों नाम हटाए लेकिन जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) पर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण छह विधानसभा की पोलिंगों पर महिलाओं की संख्या कम रही। आठ फरवरी के प्रकाशन में 1000 पुरुषों पर 892 महिलाएं थी। जेंडर रेशियो में सुधार के लिए कार्य किया गया तो पांच विधानसभा में स्थिति सुधरी है।

 

जिले की ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) काफी अच्छा है। 1000 पुरुषों पर 930 महिलाएं है। 70 महिलाएं कम हैं। जबकि ग्वालियर ग्रामीण में 1000 पुरुषों पर 863 महिलाएं हैं, लेकिन अब 864 हो गई हैं। यदि जिले की स्थिति देखी जाए तो 1000 पुरुष मतदाताओं पर 895 महिला मतदाता हैं।

विधानसभा पोलिंग बूथ
ग्वालियर ग्रामीण26
ग्वालियर13
ग्वालियर पूर्व23
दक्षिण15
भितरवार24

नाम जोड़ने के लिए अलग अलग दल बनाए हैं। ये दल गांव व शहर में चौपाल लगा रहे हैं। यहां पर जो भी नया मतदाता आ रहा है, उसका फॉर्म-6 भरा जा रहा है। इसमें महिलाओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। हर विधानसभा में चौपाल लगाई है। रविवार को चौपाल का आखिरी दिन था। आठ व नौ अप्रेल को मतदाता ऑनलाइन अपना नाम जोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 आज एमपी में दहाड़ेंगे राहुल गांधी, मंडला और शहडोल में शुरू करेंगे प्रचार

Hindi News/ Gwalior / Lok Sabha Elections 2024: चौपाल में बाहर आया सच, लोक सभा चुनाव से है कनेक्शन

ट्रेंडिंग वीडियो