scriptलजीज रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोगों को बचाया, देखें वीडियो | Lazeez Restaurant fire in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

लजीज रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोगों को बचाया, देखें वीडियो

शहर के रेस्टोरेंट में दोपहर को लगी आग, फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची

ग्वालियरNov 03, 2019 / 02:56 pm

monu sahu

Lazeez Restaurant fire in gwalior

रेस्टोरेंट में लगी आग, फायर बिग्रेड की चार गाडिय़ा मौके पर

ग्वालियर। शहर के एक होटल में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मचारी व फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के लजीज रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका हुआ। इससे पहले वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे चार मंजिल तक फैल गई। इस दौरान आग लजीज रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर और विजटर मिंटस में भी पहुंच गई।
मोदी के मंत्री को भाजपा विधायक ने दी चेतावनी, बोले सड़क ए बनवाए दो, नईं तो तुमाए….

इस हादसे में करीब 8 लोगों की फंसे होने की बात भी सामने आई। जिसमें से छह लोगों को अभी पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने बाहर निकाल लिया है। बाकी दो लोगों को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर अभी भी भारी संख्या में पुलिस व नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और फायर बिग्रेड की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
https://www.facebook.com/patrikagwalior/videos/575324913208751/

छह लोगों को बचाया
लजीज रेस्टोरेंट से अब तक छह लोगों को बचाया जा चुका है। वही अभी दो लोगों के और फंसे होने के बात कही जा रही है। पुलिस व नगर निगम के कर्मचारी आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Hindi News / Gwalior / लजीज रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोगों को बचाया, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो