scriptहवा में नमी आने बढ़ी उमस, नया पश्चिमी विक्षोभ भी आ रही, इस कारण ठंडक नहीं आएगी | Humidity has increased due to moisture in the air, new western disturb | Patrika News
ग्वालियर

हवा में नमी आने बढ़ी उमस, नया पश्चिमी विक्षोभ भी आ रही, इस कारण ठंडक नहीं आएगी

हल्के बादल भी छाए, दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने से गर्मी का अहसास

ग्वालियरOct 11, 2023 / 09:57 pm

Balbir Rawat

हवा में नमी आने बढ़ी उमस, नया पश्चिमी विक्षोभ भी आ रही, इस कारण ठंडक नहीं आएगी

हवा में नमी आने बढ़ी उमस, नया पश्चिमी विक्षोभ भी आ रही, इस कारण ठंडक नहीं आएगी

ग्वालियर. जम्मू कश्मीर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ से हवा में नमी आ गई। इस कारण दिन में उमस बढ़ गई। हल्के बादल भी छाए। उमस के कारण गर्मी ने बेहाल कर दिया। रात में भी गर्मी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर नया पश्चिमी आ रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ज्यादा बदला नहीं आएगा। मौसम में गर्मी रहेगी। दिन व रात का तापमान से ऊपर दर्ज होगा।
मानसून सीजन में भी पश्चिमी विक्षोभ का आना जारी रहा, लेकिन मानसून विदाई के बाद शहर का मौसम बदलना शुरू हो गया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभों का आना बंद नहीं हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है, जिसके असर से शहर का तापमान बढ़ा है। हालांकि यह कमजोर होने की वजह से मौसम को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। यह 12 अक्टूबर को कमजोर पड़ जाएगा। एक दिन के लिए मौसम में हल्का बदलाव आएगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
क्या पश्चिमी विक्षोभ
– यूरोप में आने वाले बर्फीले तूफान अफगानिस्ता होते हुए हिमालय से गुजरते हैं। इसके असर से हिमालय पर बर्फबारी होती है। यदि यह मजबूत होते हैं तो उत्तर भारत में बारिश करते हैं। पश्चिमी विक्षोभ (चक्रवात) अरब सागर से नमी मिलती है।
– पश्चिमी विक्षोभ के आने पर हवा का रुख बदल जाता है, लेकिन जब गुजरज जाता है तो तब 48 घंटे में उत्तरी हवा चलने लगती है। उत्तर हवा मौसम में ठंडक लेकर आती है, जिससे शहर में ठंड बढ़ती है। उत्तरी हवा चलने पर ही ठंडक की शुरुवात होगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कश्मीर में बर्फबारी हो चुकी है। हवा का रुख बदलने पर तेज गति से तापमान में गिरावट आएगी।
अधिकमत तापमान-36.१ डिसे
न्यूनतम तापमान-२२.८ डिसे
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 2४.२
08:30 2८.४
11:30 3३.८
14:30 3४.६
17:30 3१.६

Hindi News/ Gwalior / हवा में नमी आने बढ़ी उमस, नया पश्चिमी विक्षोभ भी आ रही, इस कारण ठंडक नहीं आएगी

ट्रेंडिंग वीडियो