scriptहॉकी मध्य भारत टीम का चयन 30 मार्च से | hockey india b division selection starts from 30 march | Patrika News
ग्वालियर

हॉकी मध्य भारत टीम का चयन 30 मार्च से

हॉकी इंडिया आयोजित बी डिवीजन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हॉकी मध्य भारत महिला एवं पुरुष सीनियर, जूनियर और सब जूनियर टीम का चयन 30 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष कुल पांच टीमें पहली बार भाग लेंगी।

ग्वालियरMar 25, 2016 / 08:10 pm

Gaurav Sen

hockey india

hockey india


ग्वालियर। हॉकी इंडिया आयोजित बी डिवीजन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हॉकी मध्य भारत महिला एवं पुरुष सीनियर, जूनियर और सब जूनियर टीम का चयन 30 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष कुल पांच टीमें पहली बार भाग लेंगी।

जिला खेल अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि जूनियर वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए 1.09.1997 और सब-जूनियर के 1.1.2000 के बाद जन्म होना चाहिए। राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को आने जाने का भत्ता, किट आदि की व्यवस्था हॉकी मध्य भारत प्रदान करेगी। चयन के दौरान खिलाडिय़ों को आयु प्रमाण-पत्र भी प्रस्तृत करना होंगे। 
पुरुष सीनियर वर्ग, बालक जूनियर वर्ग की ट्रायल 30 व 31 मार्च को, सीनियर महिला वर्ग की 2 व 3 अप्रैल को, जूनियर महिला वर्ग की 5 अप्रैल, जूनियर महिला वर्ग 6 से 8 अप्रैल को और सब-जूनियर बालक वर्ग की 5 अप्रैल को जिला खेल परिसर कम्पू में आयोजित होगी। 

Hindi News/ Gwalior / हॉकी मध्य भारत टीम का चयन 30 मार्च से

ट्रेंडिंग वीडियो