scriptकुछ भी हो.. साहब कुर्सी से नहीं उठते, विकलांग महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर पहली मंजिल पर लाया गया | handicap women who came to meet guna collector was taken up the stairs with a wheelchair | Patrika News
गुना

कुछ भी हो.. साहब कुर्सी से नहीं उठते, विकलांग महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर पहली मंजिल पर लाया गया

Guna News : कलेक्टर साहब नहीं आए नीचे, विकलांग को व्हीलचेयर के साथ सीढ़ियों से आना पड़ा ऊपर, जानें पूरा मामला..

गुनाOct 25, 2024 / 10:42 am

Avantika Pandey

guna
Guna News : सरकारी अफसर को जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया जाता है। लेकिन गुना में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसने अफसरशाही की हैरान करने वाली तस्वीरें उजागर की है। दरअसल पति की मौत के सिलसिले में कलेक्ट्रेट गई विकलांग महिला से मिलने कलेक्टर साहब नीचे नहीं आए। इस वजह से कुछ लोग विकलांग महिला को व्हीलचेयर के साथ सीढ़ियों से कलेक्टर के पास ले जाना पड़ा।
ये भी पढें – MP Gang Rape : पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, पहाड़ पर घूमने गए थे दोनों

दुर्घटना में पति की मौत

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन महिला(Guna News) का विकलांग पति अपने व्हीलचेयर पर बैठकर गुब्बारे बेचने के लिए घर से निकला था। इस दौरान हनुमान चौराहे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने विकलांग को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक इसकी मौत हो गई। घटना से दुखी परिजन ने कई घंटों तक शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया।
गुरूवार की रात महिला अपने पति की मौत के सिलसिले में विकलांग यूनियन के लोगों के साथ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंची थी। लिफ्ट खराब होने के करण पीड़ित महिला को सीढ़ियों से ऊपर जाने में तकलीफ हो रही थी। इन सब के बावजूद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम उससे मिलने नीचे नहीं आए। जिसके बाद वहां मौजूग लोगों की मदद से महिला को व्हीलचेयर समेत ही सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ा। कलेक्टर से मिलने पर पीड़ित महिला को 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई।
जबकि विकलांग यूनियन के लोगों की मांग थी कि पीड़िता को नौकरी और 1 करोड़ रुपए की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाए।

Hindi News / Guna / कुछ भी हो.. साहब कुर्सी से नहीं उठते, विकलांग महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर पहली मंजिल पर लाया गया

ट्रेंडिंग वीडियो