scriptगर्ल्स हॉस्टल में आधी रात को हुई ऐसी डरावनी हलचल, 172 लड़कियों ने डर के मारे छोड़ा हॉस्टल | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात को हुई ऐसी डरावनी हलचल, 172 लड़कियों ने डर के मारे छोड़ा हॉस्टल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मायावती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में आधी रात को हुई एक घटना ने हॉस्टल में रह रही लड़कियों को घबरा दिया है। डर ऐसा कि 187 छात्राओं में से 172 ने डर के मारे हॉस्टल ही छोड़ दिया है।

ग्रेटर नोएडाOct 03, 2024 / 03:09 pm

Prateek Pandey

greater noida hostel

172 लड़कियों ने डर के मारे छोड़ दिया हॉस्टल

रविवार रात उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में कुछ ऐसा हुआ कि हॉस्टल में रही रही लड़कियां डर गईं और कैम्पस ही छोड़ दिया। छात्राओं ने दावा किया है कि उन्हें बेहद डरावनी आवाजें आ रही थीं।

आधी रात को कॉलेज में घुस आए अराजकतत्व

रविवार की रात को कॉलेज में कुछ अराजकतत्व घुस गए और कैंपस में आतंक फैलाना शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना है कि उनकी आवाजें बेहद डरावनी थीं। एक हफ्ते में दूसरी बार ऐसी घुसपैठ का दावा किया जा रहा है। गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं की मानें तो रविवार रात की घटना बहुत भयावह थी। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग हॉस्टल के दरवाजों पर दस्तक दे रहे थे। एक छात्रा ने बताया कि कैंपस में कई लोग थे जिनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच थी और वे लड़कियों के कमरों में ताकाझांकी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें

झांसी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ा एक्‍शन, सीओ, थाना प्रभारी समेत इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद से ही हॉस्टल में दहशत का माहौल बना हुआ है। लड़कियां रात में शौचालय तक जाने से डरने लगी हैं और डर के मारे एक कमरे में 15-15 छात्राएं रह रही हैं।
पुलिस ने कहा है कि छात्राओं से बातचीत की गई है और इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन से भी संपर्क किया गया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। आपको बता दें कि सुरक्षा के लिए चार गार्ड हैं जिनमें से दो दिन और दो रात में तैनात रहते हैं। ऐसे में अगर किसी को छुट्टी लेनी हो तो समस्या और भी बढ़ जाती है।

Hindi News / Greater Noida / गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात को हुई ऐसी डरावनी हलचल, 172 लड़कियों ने डर के मारे छोड़ा हॉस्टल

ट्रेंडिंग वीडियो