scriptमौसम अपडेट: चार दिन लगातार बारिश से कम होगा गर्मी का सितम, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट  | IMD Weather Latest Prediction Heavy rain alert with Thunderstorm on 26 April to 29 April | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

मौसम अपडेट: चार दिन लगातार बारिश से कम होगा गर्मी का सितम, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट 

IMD Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में 26 अप्रैल को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

ग्रेटर नोएडाApr 26, 2024 / 03:48 pm

Vishnu Bajpai

IMD Latest Weather Update
IMD Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग तापमान के कम होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जल्द इससे कोई राहत नहीं मिलती दिख रही। हालांकि, भीषण गर्मी के बीच भी कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की संभावना है। उत्तर पश्चिम के राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश होने वाली है।

यूपी और उत्तराखंड में क्या है मौसम का ताजा अपडेट?

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को आंधी-बारिश की संभावना है। जबकि उत्तराखंड में 26 से 29 अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान उत्तराखंड में आसमानी बिजली भी कड़कने की संभावना है।
Weather Latest Update in UP
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 26-28 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा में 26 व 27 अप्रैल और पूर्वी राजस्थान में 26 अप्रैल को ओले भी गिरेंगे।

Home / Greater Noida / मौसम अपडेट: चार दिन लगातार बारिश से कम होगा गर्मी का सितम, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो