अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मां और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। चार संतानों को एक साथ जन्म देने वाली महिला तुलछा ने अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया और अपनी स्वास्थ्य स्थिति भी सामान्य बताई। महिला के पति चंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन का पूरा सहयोग हमें मिला। जैसलमेर में हम उपचार ले रहे थे, वहां पर सोनोग्राफी में चार बच्चे होने की बात सामने आई तो हमें जोधपुर रेफर कर दिया। यहां पर पिछले 3 महीने से हम उपचार ले रहे थे और आज चिकित्सकों की देखरेख में मेरे चार संतान हुई है जो कि पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
वहीं महिला के पति चंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन का पूरा सहयोग हमें मिला। जैसलमेर में हमने उपचार लिया था। वहां पर सोनोग्राफी में चार बच्चे होने की बात सामने आई तो उन्होंने हमें जोधपुर रेफर कर दिया। यहां पर पिछले तीन महीने से हम उपचार ले रहे थे और आज चिकित्सकों की देखरेख में मेरी चार संतानें हुई हैं जो की पुरी तरह से स्वस्थ हैं। एक साथ चार बच्चों के आने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।