scriptGorakhpur News : गोरखपुर में घर में घुसकर महिला से रेप, बेटे को भी दिया जान से मारने की धमकी | Gorakhpur News: Woman raped in Gorakhpur after entering her house, her son also threatened to be killed | Patrika News
गोरखपुर

Gorakhpur News : गोरखपुर में घर में घुसकर महिला से रेप, बेटे को भी दिया जान से मारने की धमकी

जिले के तिवारीपुर थानाक्षेत्र में बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि मनबढ़ काम पर आते-जाते समय उसे परेशान करता है। आरोपी की हरकत से आजिज आकर पीड़िता ने तिवारीपुर थाने में दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।

गोरखपुरOct 08, 2024 / 04:48 pm

anoop shukla

शहर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला मनबढ़ उसके घर में घुस गया और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। महिला के शोर मचाने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोप है कि मनबढ़ घटना के बाद भी काम पर आते-जाते समय महिला को परेशान कर रहा है। घटना तिवारीपुर इलाके की है। आरोपी की हरकत से आजिज आकर पीड़िता ने तिवारीपुर थाने में शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेटे के साथ रहती है महिला, पति से हो चुका है तलाक

तिवारीपुर पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है, उसके पति से महिला का तलाक हो चुका है। तालाक होने के बाद वह अपने बेटे के साथ अलग रहती है। जीविका चलाने के लिए आसपास के घर में झाडू-बर्तन करती है। मोहल्ले का रहने वाला मनबढ़ उसे परेशान करता है। 29 सितंबर की रात में 10 बजे वह काम से घर लौटी।इसी दौरान पीछे से पहुंचे मनबढ़ ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। अभी भी वह परेशान करने के साथ ही पीछा करता रहता है। डर है कि किसी दिन कोई वारदात न कर दे।

Hindi News / Gorakhpur / Gorakhpur News : गोरखपुर में घर में घुसकर महिला से रेप, बेटे को भी दिया जान से मारने की धमकी

ट्रेंडिंग वीडियो