scriptGorakhpur News : दुःसाहस …नाबालिग सगी बहनों से छेड़खानी, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश | Patrika News
गोरखपुर

Gorakhpur News : दुःसाहस …नाबालिग सगी बहनों से छेड़खानी, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश

खोराबार इलाके में दो नाबालिग बहनों के साथ शोहदों ने बड़ी घटना की है। स्कार्पियो सवार शोहदों ने कोचिंग से लौट रही इन बहनों का अपहरण करने की कोशिश की। यह आरोपी पहले भी उन्हें रास्ते में परेशान कर चुके थे।पीड़ित बहनें रोजाना इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कोचिंग के लिए जाती थीं।

गोरखपुरOct 21, 2024 / 04:29 pm

anoop shukla

गोरखपुर में बदमाशों ने बड़ी दुःसाहस भरा कांड करने को कोशिश किया है। कोचिंग से घर जा रहीं नाबालिग सगी बहनों से शनिवार शाम स्कॉर्पियो सवार शोहदों ने छेड़खानी के बाद अपहरण की कोशिश की। छात्राओं को गाड़ी में जबरन डाल ले जाने की कोशिश कर रहे शोहदों को भीड़ ने घेरा तो सभी भाग खड़े हुए।सरेशाम दुस्साहस पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही।

चौबीस घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि शोहदे आए दिन कोचिंग से आते-जाते छेड़खानी करते थे। पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज तीनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। नाबालिग सगी बहनों के पिता किसी जिले में पुलिसकर्मी के पद पर तैनात हैं।

स्कॉर्पियो सवार बदमाश छेड़खानी के बाद किए अगवा करने की कोशिश

खोराबार इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की दो नाबालिग बेटियां रोजाना कोचिंग के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जाती हैं। घर आते समय रास्ते में तीन से चार युवक रोजाना दोनों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ शादी की बात करते थे। दोनों शनिवार शाम करीब 6.30 बजे कोचिंग से घर लौट रहीं थीं कि रास्ते में स्कार्पियो गाड़ी से तीन शोहदे आए और छेड़खानी करने के दौरान जबरिया गाड़ी में बैठाने लगे।

शोर मचाने पर भागे बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों बहनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। इस पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस केस दर्ज कर शोहदों की तलाश में लग गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी चौरीचौरा के राघोपुर निवासी मनीष गुप्ता व देवरिया जिले के गौरीबाजार के सिरजम चौक निवासी अनूप गुप्ता व झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

योगेंद्र सिंह, CO कैंट

CO कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोचिंग से जा रहीं दो बहनों से छेड़खानी की जानकारी मिली। पुलिस ने गाड़ी को ट्रेस कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों दोस्त हैं। गाड़ी चौरीचौरा के राघोपुर निवासी मनीष की है। तीनों को जेल भिजवा दिया गया है।

Hindi News / Gorakhpur / Gorakhpur News : दुःसाहस …नाबालिग सगी बहनों से छेड़खानी, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश

ट्रेंडिंग वीडियो