scriptरात में होटल में रुका युवक, सुबह घरवालों को मिली ऐसी खबर, मच गया हड़कंप | 25 years old boy dead body found in gorakhpur hotel | Patrika News
गोरखपुर

रात में होटल में रुका युवक, सुबह घरवालों को मिली ऐसी खबर, मच गया हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली से गोरखपुर पहुंचा युवक नौसड़ के एक होटल में रात में रुका। सुबह होते ही होटल युवक के घर पर ऐसी खबर मिली जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए।

गोरखपुरOct 19, 2024 / 01:51 pm

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली से गोरखपुर पहुंचा युवक नौसड़ के एक होटल में रात अधिक होने के चलते रुक गया। उसने घर पर कॉल करके इस बात की जानकारी अपने पिता को दी और कहा कि वह कल सुबह तक घर आउंगा। सुबह होते ही पिता को युवक के मौत की खबर मिलती है। ये सुनने के बाद परिवार वालों के होश उड़ जाते है। पिता ने होटल कर्मियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। 

पिता ने होटल कर्मियों पर लगाए आरोप 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक बांसगांव थाना क्षेत्र के धनौड़ा बुजुर्ग गांव का निवासी है। 25 साल का युवक गौरव राय दिल्ली के होटल में काम करता था। गौरव काफी दिनों से अपने घर नहीं गया था। घरवालों की जिद पर वह कल दिल्ली से गांव के लिए निकला। गोरखपुर पहुंचते-पहुंचते रात हो गई तो उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। 
यह भी पढ़ें

सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी दुल्हनिया की यूपी में एंट्री, वीजा बना बाधा तो ऑनलाइन रचा ली शादी

जांच में जुटी पुलिस 

सुबह में पिता को होटल कर्मियों की ओर से सूचना मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है। पिता को बताया गया कि उसने कोई जहरीली चीज खा ली जिसके कारण उसकी जान चली गई। जब तक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता शैलेंद्र राय का कहना है कि मेरा बेटा काफी होनहार था। वह कभी ऐसा नहीं कर सकता। पिता ने होटल कर्मियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने जो भी आरोप लगाया है, उनकी शिकायत के आधार पर गीडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

एसपी ने कही ये बात 

एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के पिता ने जो भी आरोप लगाया है, उनकी शिकायत के आधार पर गीडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर सभी शिकायतों की पड़ताल की जाएगी।

Hindi News / Gorakhpur / रात में होटल में रुका युवक, सुबह घरवालों को मिली ऐसी खबर, मच गया हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो