scriptUP Rains: मौसम विभाग की नई चेतावनी, यूपी के इन 28 जिलों में भारी बारिश आंधी- तूफान का IMD अलर्ट | Patrika News
गोंडा

UP Rains: मौसम विभाग की नई चेतावनी, यूपी के इन 28 जिलों में भारी बारिश आंधी- तूफान का IMD अलर्ट

UP Rains: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के इन 28 जिलों में भारी बारिश आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है।

गोंडाOct 03, 2024 / 08:04 pm

Mahendra Tiwari

Up Rains

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

UP Rains: यूपी में मानसून विदाई की ओर है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में कई नए सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 28 जिलों में 6 और 7 अक्टूबर को एक बार फिर भारी बारिश आंधी- तूफान और बज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
UP Rains: यूपी में बारिश का सिलसिला बीते करीब 5 दिनों से थम चुका है। मानसून की भी लगभग विदाई हो चुकी है। फिर भी नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से एक बार फिर पूर्वी यूपी के जिलों में 6, 7 अक्टूबर को तूफानी बारिश होने की संभावना है। बीते 4 दिनों से दिन के समय में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। जबकि सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा का प्रकोप शुरू हो गया है। बीते करीब तीन दिनों में तापमान में दिन के समय दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वर्ष मानसून के सीजन में 1 जून से 30 सितंबर के बीच अनुमानित बारिश 746.2 मिली मीटर के सापेक्ष 744.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मानसून के सीजन में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सबसे अधिक बारिश रिकार्ड की गई। तापमान की बात करें तो गुरुवार को यूपी का आगरा सबसे गर्म जिला रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 35. 2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अयोध्या में अधिकतम तापमान अयोध्या में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। बीते तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Up Rain: पूर्वी यूपी के 28 जिलों में 6, 7, भारी बारिश का अलर्ट

बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज,बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा,
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, लखीमपुर खीरी सहित 28 जिलों में
6,7, अक्टूबर को भारी बारिश के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

Hindi News / Gonda / UP Rains: मौसम विभाग की नई चेतावनी, यूपी के इन 28 जिलों में भारी बारिश आंधी- तूफान का IMD अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो